फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Film Stars: एक हिट फिल्म के लिए लंबे समय से तरस रहे ये फिल्मी सितारे, चौंका देगा लिस्ट का तीसरा नाम

Sat, 27 May 2023 12:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
देश में कई ऐसे सितारे हैं जो अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। इन स्टार्स के फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। जब कभी इन कलाकारों की फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देती है, उनके प्रशंसक टिकट खिड़की पर टूट पड़ते हैं। हालांकि, इनमें से कई ऐसे सितारे हैं, जो इन दिनों एक हिट फिल्म के लिए काफी समय से तरस रहे हैं। आइए  जानते हैं इनके बारे में...
Priyanka Chopra: हॉलीवुड में साइड रोल करने से प्रिंयका ने किया साफ इनकार, प्रोड्यूसर्स से कही यह बात
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : social media
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह बॉलीवुड के बड़े सितारों में से एक हैं। वह अब तक कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। एक समय रणवीर हिट फिल्मों की गारंटी बन गए थे, लेकिन बीते कुछ साल से वह अपना जादू चलाने में कामयाब नहीं रहे हैं। अभिनेता की पिछली तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं। वह जल्द ही करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से उन्हें काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।
Jija Ji Ke Bhai Se: रितिक सिंह का 'जीजा जी के भाई से..' गाना रिलीज, शिवानी सिंह के साथ की जुगलबंदी
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना को लीक से हटकर चलने के लिए जाना जाता है। अब तक उन्होंने काफी अलग तरह की फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है, लेकिन कोरोना महामारी के बाद से ही उनका कनेक्ट दर्शकों के साथ टूट गया है। अभिनेता की पिछली कई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हुई हैं। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि वह ड्रीम गर्ल 2 से जबर्दस्त वापसी कर सकते हैं।
Salman Khan: सलमान ने शाहरुख खान का नाम लेकर ठुकराया शादी का प्रस्ताव, बोले- मेरी शादी के दिन लद गए

4 of 5
प्रभास - फोटो : social media
प्रभास 
प्रभास को पैन इंडिया स्टार के नाम से भी जाना जाता है। अब तक उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन बाहुबली के बाद  से वह भी हिट फिल्म के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उनकी साहो और राधे श्याम बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप  रही थी। जल्द ही प्रभास आदिपुरुष में दिखने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस फिल्म के जरिए उनकी जिंदगी में हिट फिल्मों का सूखा खत्म हो जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान - फोटो : social media
आमिर खान
मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान एक समय पर हिट फिल्मों के लिए जानेे जाते थे, लेकिन कुछ साल से उनका समय ठीक नहीं चल रहा है। बीते पांच साल में अभिनेता की दो फिल्में रिलीज हुई हैं, जो टिकट खिड़की पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई हैं। अपनी आखिरी रिलीज फिल्म लाल सिंह चड्ढा के असफल होने से आमिर इतने ज्यादा आहत हो गए कि उन्होंने एक्टिंग से ही दूरी बना ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें