फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबाई में हीरो को पीछे छोड़ चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, इस एक्ट्रेस की हाइट जानकर हो जाएंगे हैरान

Wed, 31 Mar 2021 08:06 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सुष्मिता सेन, दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ
बॉलीवुड की अभिनेत्रियां बेहद खूबसूरत हैं और उनकी इस खूबसूरती में चार चांद लगाती है उनकी लंबाई। एक्ट्रेसेस की हाइट को देखकर कई बार हीरो सोच में पड़ जाते हैं कि फिल्म में कही ये मुझसे ज्यादा लंबी ना दिखने लगे। हालांकि, तकनीकी का इस्तेमाल करके हीरो-हीरोइन की हाइट को बराबर कर दिया जाता है। लेकिन बॉलीवुड में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिनकी हाइट वाकई बहुत लंबी है। उन एक्ट्रेसेस से कई बार लोग उनकी लंबी हाइट का राज भी पूछ चुके हैं। तो आज हम आपको ऐसी खूबसूरत अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी हाइट काफी लंबी है।
विज्ञापन

2 of 8
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का है। एक्ट्रेस ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो लेकिन उन्होंने साल 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाकेदार वापसी की थी। वेब सीरीज आर्या में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा सुष्मिता अपनी लव लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। सुष्मिता सेन की हाइट 5 फीट 7 इंच है और वो काफी लंबी हैं।
विज्ञापन

3 of 8
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण

टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की हाइट भी देखते बनती है। दीपिका कई हिट फिल्में दे चुकी हैं और उनकी आगे भी कई फिल्में आने वाली हैं। जिनकी शूटिंग में अभिनेत्री व्यस्त हैं। तो वहीं दीपिका की हाइट की बात करें तो उनकी लंबाई 5 फीट 7 इंच है। 

4 of 8
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ

एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने बेहद कम वक्त में बॉलीवुड में खास जगह बना ली है। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। हाइटेड अभिनेत्रियों की लिस्ट में कटरीना कैफ का नाम भी शुमार है। कटरीना की हाइट 5 फीट 6 इंच है।
विज्ञापन

5 of 8
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा

पूर्व मिस वर्ल्ड और दुनिया भर में अपनी अदाकारी के शानदार जलवे बिखेर रहीं प्रियंका चोपड़ा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी किताब और न्यू यॉर्क में खोले गए इंडियन रेस्टोरेंट सोना की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। तो वहीं उनकी लंबाई की बात करें तो वो 5 फीट 5 इंच के करीब है।
विज्ञापन

6 of 8
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और कुछ फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया। अनुष्का की हाइट भी काफी अच्छी है। उनकी लंबाई 5 फीट 6 इंच है।
विज्ञापन

7 of 8
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। इस उम्र में भी उन्होंने खुद को एकदम फिट रखा हुआ है। अक्सर सोशल मीडिया पर शिल्पा अपनी फिटनेस सीक्रेट फैंस से शेयर करती रहती हैं। तो वहीं शिल्पा की हाइट भी कुछ कम नहीं है। उनकी लंबाई 5 फीट 6 इंच है।
विज्ञापन

8 of 8
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर

एक्ट्रेस सोनम कपूर का नाम तो इस लिस्ट में होना ही था, आखिर वो बॉलीवुड की सबसे लंबी अभिनेत्री जो हैं। जी हां सोनम कपूर बॉलीवुड की सबसे लंबी एक्ट्रेस हैं और उनकी लंबाई 5 फीट 9 इंच है। सोनम कपूर ने फिल्म 'सांवरिया' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और वो अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें