फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'2.0' और 'हिचकी' से पहले इन सुपरहिट फिल्मों की भी बदल चुकी है रिलीजिंग डेट

Sun, 18 Feb 2018 02:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Bollywood
बॉलीवुड में अब फिल्मों की कमी नहीं है और हर सप्ताह सिनेमाघरों में कोई ना कोई फिल्म रिलीज होती ही है। यहां तक कि सप्ताह में एक से ज्यादा फिल्में रिलीज होने की नौबत तक आ जाती हैं लेकिन सुपरस्टार एक्टर की फिल्म के साथ कोई भी अपनी फिल्म रिलीज करने में पीछे ही रहते हैं और उन्हें तारीख को आगे करना पड़ जाता है।
विज्ञापन

2 of 7
Padmaavat
ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं उन फिल्मों के नाम जो किसी ना किसी कारण देरी से रिलीज हुई हैं तो कोई फिल्म अभी तक रिलीज भी नहीं हुई हैं। इस कड़ी में पहला नाम फिल्म पद्मावत का है जो 1 दिसबंर 2017 में रिलीज होनी थी लेकिन विरोध के चलते 25 जनवरी को रिलीज हुई।
विज्ञापन

3 of 7
Padman and Padmaavat
वहीं, दूसरी बड़ी फिल्म पैडमैन थी जो कि 25 जनवरी को रिलीज होनी थी लेकिन फिल्म पद्मावत को 25 जनवरी की डेट मिली और पैडमैन की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया। बता दें कि पैडमैन को 9 फरवरी को रिलीज किया गया। 

4 of 7
Manoj Bajpayee
वहीं, आर्मी पर बनी फिल्म अय्यारी भी रिलीजिंग तारीख को लेकर खबरों में रही। फिल्म अय्यारी को पहले 9 फरवरी की तारीख मिली थी लेकिन पैडमैन की वजह से फिल्म को 16 फरवरी की डेट पर आना पड़ा। फिल्म अय्यारी इस शुक्रवार रिलीज हुई जिसमें मनोज वाजपयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Sonu Ke Titu Ki Sweety
फन लविंग फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' को पहले 16 फरवरी को रिलीज किया जाना था लेकिन अय्यारी की वजह से इस फिल्म को आगे खिसकाना पड़ा। फिल्म अब आने वाली 23 फरवरी को रिलीज होगी। 
विज्ञापन

6 of 7
Rani Mukerji
रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी की भी डेट आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म पहले 23 फरवरी को रिलीज होनी थी लेकिन बोर्ड के एक्जाम की वजह से अब फिल्म 23 मार्च को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
2.0
वहीं, सुपरस्टार रजनीकांत की मेगा बजट फिल्म 2.0 की रिलीजिंग डेट बहुत ही आगे बढ़ गई है। फिल्म पहले 25 जनवरी को रिलीज की जानी थी लेकिन अब खबरें आ रही है कि फिल्म को अप्रैल में रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें