फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं कपूर खानदान की 5 सिंगल बेटियां, एक इस फिल्म से कर रही है बॉलीवुड में एंट्री

Mon, 11 Jun 2018 03:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sanah kapoor
फिल्म इंडस्ट्री में कपूर खानदान सबसे पुराना परिवार रहा है। इसमें राजकपूर के साथ-साथ अनिल कपूर और पकंज कपूर के परिवार का नाम भी शामिल है। सभी कपूर खानदान की पीढ़ियां फिल्मों में नाम रोशन कर रही हैं। लेकिन यहां बात करेंगे कपूर खानदान की उन लड़कियों की जो अभी तक कुंवारी हैं और फिल्मों में आने की तैयारी कर रही हैं...तो आइए जानते हैं इनके बारे में.. 
विज्ञापन

सनाह कपूर

2 of 6
Sanah Kapoor
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे जाने-माने एक्टर पंकज कपूर की बेटी सनाह कपूर की। एक्टर शाहिद कपूर की छोटी बहन सनाह साल 1992 में जन्मी थीं और फिल्म इंडस्ट्री से अभी दूर हैं। लेकिन आपको बता दें कि शाहिद कपूर की ही फिल्म 'शानदार' में उन्हें एक छोटे से रोल में देखा गया था। 
विज्ञापन

रिया कपूर

3 of 6
Ria Kapoor
8 मई को शादी कर घर बसाने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर भी खूबसूरती में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। बता दें कि रिया ने अभी तक शादी नहीं की है। वह एक फैशन डिजाइनर हैं और फिल्मों में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। गौरतलब है कि रिया ही पापा अनिल कपूर के फिल्मों के लिए आउटफिट तैयार करती हैं। 

अंशुला कपूर

4 of 6
Anshula Kapoor
प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। लेकिन श्रीदेवी की अचानक हुई मौत के बाद से अंशुला को अच्छी खासी टीआरपी मिल गई। बता दें कि 25 वर्षीय अंशुला बोनी की पहली पत्नी से हैं। अंशुला ने फिल्मों से दूर बनाई हुई है और अभी तक शादी भी नहीं की है। 
विज्ञापन

जाह्ववी कपूर

5 of 6
jhanvi kapoor
श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर को तो अब सब जानने ही लगे हैं। दरअसल, वह फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म में जाह्नवी के अपोजिट शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशी कपूर

6 of 6
khushi kapoor
आखिर में बात करेंगे जाह्ववी की छोटी बहन खुशी कपूर की जो दिनों-दिन चर्चा में बनी रहती हैं। वह अकसर अपने ग्लैमरस फोटोशूट में बिजी रहती हैं। फिलहाल वह पढ़ाई कर रही हैं  और उनके फिल्मों में आने की कोई जानकारी नहीं हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें