फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बॉलीवुड में सगी बहनों की 4 जोड़ियां, बड़ी सुपरहिट तो छोटी रही सुपरफ्लॉप

Thu, 14 Jun 2018 04:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kajol and tanisha
बॉलीवुड में शुरुआती दौर से ही परिवारवाद दिख रहा है। ऐसे में एक ही घर से कई लोग बॉलीवुड में हाथ आजमाने आते हैं इनमें से कुछ हिट होते हैं तो कुछ फ्लॉप होकर करियर ट्रेक चेंज कर लेते हैं। बात करेंगे बॉलीवुड की उन चार बहनों की जोड़ियों के बारे में जिनमें बड़ी बहन तो हिट रही लेकिन छोटी बहन फ्लॉप साबित हुईं...
विज्ञापन

काजोल और तनिषा मुखर्जी

2 of 5
kajol and tanisha

इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस काजोल की। काजोल फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। उन्होंने अपनी मां एक्ट्रेस तनुजा से भी ज्यादा बॉलीवुड में नाम कमाया है। लेकिन बात करें उनकी छोटी बहन तनिषा की तो बता दें कि वह फिल्मों में बड़ी फ्लॉप साबित हुई हैं। यहां तक तनिषा ने कामयाब होने के लिए रियलिटी शो बिग बॉस में एक्टर अरमान कोहली के साथ कामयाब होने के कई हथकंडे अपनाए थे। 

विज्ञापन

ट्विंकल और रिंकी खन्ना

3 of 5
Twinkle and Rinkie Khanna
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना की खूबसूरती के लोग आज भी दिवाने हैं। लेकिन आपको बता दें कि करण जौहर भी ट्विंकल से शादी करना चाहते थे। खैर, ट्विंकल ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्म दी है। लेकिन बात करें उनकी छोटी बहन रिंकी खन्ना की तो लोग उन्हें अभी तक भी पूरी तरह पहचानते नहीं है। बता दें कि रिंकी कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुई। जिनमें गोविंदा के साथ फिल्म 'जिस देश में गंगा रहता है' भी शामिल है। 

शिल्पा और शमिता शेट्टी

4 of 5
shilpa and Shamita
अपने स्लिम फिट फिगर के लिए दुनियाभर में पहचान रखने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का फिल्मी करियर हमेशा सातवें आसमान पर रहा। उन्होंने शाहरुख से लेकर सलमान खान तक के साथ एक से एक हिट फिल्म दी है। यहां तक कि सबसे ज्यादा हिट फिल्म उन्होंने अक्षय कुमार के साथ दी है। लेकिन बात करें उनकी छोटी बहन शमिता शेट्टी की तो वह बॉलीवुड में बुरी तरह फ्लॉप हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मलाइका और अमृता अरोड़ा

5 of 5
malaika and amrita arora
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड की आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा खान की। मलाइका ने 90 के दशक से ही बॉलीवुड पर अपना सिक्का जमा रखा है। फिल्म 'दिल से' में सॉन्ग 'छैंया-छैंया' आज भी लोगों की जुबां पर रटा हुआ है। फिल्म 'दबंग' में 'मुन्नी बदनाम हुई' ब्लॉकबस्टर आइटम सॉन्ग है। लेकिन उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा को वह मुकाम हासिल नहीं हो पाया जो उनकी बड़ी बहन ने पाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें