फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की इन 10 फिल्मों का एंड देखे बिना नहीं उठेंगे आप, आखिरी सीन तक छूटेगा पसीना

Tue, 29 May 2018 02:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Bollywood
बॉलीवुड में हर तरह की फिल्म डायरेक्ट की जाती है। इसमें एक्शन, थ्रीलर, कॉमेडी, ड्रामा और सस्पेंसिव फिल्में शामिल हैं। हर बीट की फिल्म का अपना अलग मजा है। लेकिन यहां बात करेंगे बॉलीवुड की ऐसी 10 सस्पेंसिव फिल्मों की जो एक बार देखने के बाद आपको सीट से अंत उठने नहीं देगी।

 
विज्ञापन

तलवार

2 of 11
Film Talwar
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे फिल्म तलवार की जो आरुषि मर्डर और उसके नौकर की मौत पर आधारित थी। फिल्म ने आखिरी तक अपने दर्शकों को खुद से बांधे रखा था। बता दें कि यह फिल्म अंत तक समझने में आसान नहीं है।
विज्ञापन

एक रुका हुआ फैसला

3 of 11
Bollywood
80 के दशक की फिल्म एक रुका हुआ फैसला काफी दिलचस्प फिल्म थी जिसे लोग सिनेमा में भी दो-दो बार देखने गए थे। एक व्यक्ति के मर्डर के मुद्दे पर 12 सदस्यों की जूरी इस पर काम करती है। 

रहस्य

4 of 11
Rahasya
साल 2015 में आई फिल्म रहस्य ने भी लोगों का सिर घुमा दिया था। दरअसल इस फिल्म में एक पिता पर अपनी ही बेटी की हत्या करने का आरोप होता है और सारे सबूत उसी के खिलाफ होते हैं। लेकिन सीबीआई फिल्म में ऐसा मोड़ लाती है जिससे लड़की का पिता बच जाता है। 
विज्ञापन

एन एच 10

5 of 11
NH 10
फिल्म एन एच 10 ने अपनी कहानी के जरिए बहुत सुर्खियां बटोरी। फिल्म साल 2015 मे ंरिलीज हुई थी और अनुष्का शर्मा ने इसमें लीड रोल प्ले किया था। फिल्म की कहानी दो प्रेमियों पर आधारित हैं जो एक ट्रिप के दौरान एक गैंग में फंस जाते हैं। 
विज्ञापन

अ वेडनसडे

6 of 11
A wednesday
डायरेक्टर नीरज पांडे द्वारा निर्देशित की गई फिल्म अ वेडनेसडे भी लोगों में काफी हिट हुई। फिल्म की कहानी आतंकवादी और आम लोगों पर आधारित है।  इस फिल्म ने दर्शकों के लिए आखिरी तक बड़ा सस्पेंस छोड़ा है। 
विज्ञापन

गुप्त

7 of 11
gupt
90  दशक में तहलका मचाने आए एक्टर बॉबी देओल ने फिल्म सोल्जर के बाद गुप्त फिल्म मेें काम किया। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब साबित नहीं हुई । लेकिन फिल्म में एक्टर बॉबी देओल अपने सौतेले पिता का कत्ल कर देते हैं इसके बाद फिल्म में एक के बाद एक सस्पेंस दर्शकों के सामने आते रहते हैं। 

दृश्यम

8 of 11
दृश्यम फिल्म - फोटो : फिल्म पोस्टर
सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दृश्यम को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। फिल्म में एक आईजीपी के बेटे के गुमशुदा होने पर एक्टर अजय देवगन और उनकी पूरी फैमिली पर शक किया जाता है। इसके बाद पूरी फिल्म में अजय और उनके परिवार के खिलाफ साजिश रचकर जुर्म कबूल करवाने की कोशिश की जाती है। लेकिन अजय अपने-अपने छोटे-छोटे बच्चों को कैसे सीबीआई को हैंडल करना सिखाते हैं यह फिल्म में सबसे अहम मोड़ है। फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी।  

तलाश

9 of 11
आमिर खान - फोटो : PTI
आमिर खान की फिल्म तलाश हालांकि हिट साबित नहीं हुई लेकिन लोगों को इसकी स्टोरी बेहद पसंद आई थी। फिल्म में इंस्पेक्टर के किरदार में नजर आने वाले एक्टर आमिर खान एक सनसनीखेज मर्डर की तहकीकात में दर्शकों को अपने में ही उलझाए रखते हैं। फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। 

स्पेशल 26

10 of 11
स्पेशल 26 - फोटो : YouTube
नीरज पांडे ने एक बार फिल्म स्पेशल 26 से सबका दिल जीता। फिल्म ने आखिरी तक दर्शकों को सीट नहीं छोड़ने दी। यह फिल्म नकली सीबीआई की टीम बनकर कुछ लोग राजनेता और बड़े-बड़े बिजनेसमैन के घर रेड मारते हैं। इस दौरान वह असली पुलिस वालों का भी बेवकूफ बना देते हैं। फिल्म साल 2013 को सिनेमाघरों में लगी थी। 
विज्ञापन

कहानी

11 of 11
kahani
आखिर में बात करेंगे मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस विद्या बालन की जिन्होंने कई हिट फिल्मों से लोगों का दिल जीता है। साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म में विद्या ने एक प्रेग्नेंट लेडी का रोल प्ले किया है जो पूरी फिल्म में ऐसी कंडीशन होने के बाद भी अपने पति को तलाशती रहती है। इस फिल्म का एक-एक सीन आपको रोने पर मजबूर कर देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें