Avengers Endgame
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर अब 'एवेंजर्सः एंडगेम (Avengers: Endgame)' का नाम है। दो अरब, उन्यासी करोड़, बासठ लाख चौहत्तर हजार चार सौ एक डॉलर कमाई के साथ एंडगेम ने ये स्थान हासिल किया। 'एवेंजर्स एंडगेम' को भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने जेम्स कैमरुन की 'अवतार (Avatar)' की जगह ली। तीसरे नंबर पर 'टाइटैनिक (Titanic)' है।