बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो ना सिर्फ अपनी एक्टिंग और स्टाइल के चलते तो सुर्खियों में रहें बल्कि विवादों के कारण भी चर्चा में छा गए थे। सलमान खान, संजय दत्त से लेकर और भी कई अभिनेता बॉलीवुड में ऐसे हैं, जिन्हें जेल जाना पड़ा था। किसी को अवैध हथियार रखने के जुर्म में जेल की हवा खानी पड़ी थी तो किसी को नियम तोड़ने के मामले में। हालांकि, सभी स्टार्स को जल्द ही जमानत पर रिहा कर दिया गया। लेकिन इस लिस्ट में कई बड़े स्टार्स का नाम शुमार हैं, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।