फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन एक्टर्स को खानी पड़ी थी जेल की हवा, किसी ने रखे हथियार तो किसी ने तोड़े नियम

Sat, 13 Mar 2021 07:37 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सैफ अली खान, जॉन अब्राहम, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो ना सिर्फ अपनी एक्टिंग और स्टाइल के चलते तो सुर्खियों में रहें बल्कि विवादों के कारण भी चर्चा में छा गए थे। सलमान खान, संजय दत्त से लेकर और भी कई अभिनेता बॉलीवुड में ऐसे हैं, जिन्हें जेल जाना पड़ा था। किसी को अवैध हथियार रखने के जुर्म में जेल की हवा खानी पड़ी थी तो किसी को नियम तोड़ने के मामले में। हालांकि, सभी स्टार्स को जल्द ही जमानत पर रिहा कर दिया गया। लेकिन इस लिस्ट में कई बड़े स्टार्स का नाम शुमार हैं, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान - फोटो : social media
सलमान खान

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का आता है। सलमान खान ऐसे अभिनेता हैं, जो विवादों में सबसे ज्यादा रहे हैं। फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग दौरान उन पर काला हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था। इस मामले केस चलने के बाद उन्हें पांच साल की सजा हुई। इसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा। 
विज्ञापन

3 of 6
संजय दत्त - फोटो : amarujala
संजय दत्त

इसके बाद अगर कोई अभिनेता सबसे ज्यादा विवादों में घिरा है, तो वो हैं संजय दत्त। संजू बाबा को अवैध हथियार रखने के मामले में जेल जाना पड़ा था। उन्हें 9 मिमी पिस्तौल और एके-56 असॉल्ट राइफल के अवैध कब्जे के लिए आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियों अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया था। उन्हें इस मामले में पांच साल की सजा हुई थी लेकिन अच्छे व्यवहार के चलते वह आधी सजा काटने के बाद जेल से बाहर आ गए थे। 

4 of 6
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम

एक्टर जॉन अब्राहम को गाड़ियों का काफी शौक हैं। इस बात से लगभग उनका हर फैन वाकिफ है। जॉन अपने सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी गाड़ियों के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इसी के चलते एक बार जॉन को भी जेल जाना पड़ा था। दरअसल, मुंबई की सड़कों पर अभिनेता बाइक दौड़ा रहे थे और इस दौरान वो दो लोगों से टकरा गए थे। हालांकि, जॉन ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। लेकिन इस मामले में अभिनेता को 15 दिन की सजा हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
सैफ अली खान
सैफ अली खान

इसके अलावा इस लिस्ट में अभिनेता सैफ अली खान का नाम भी शुमार है। सैफ को बड़ी जल्दी गुस्सा आता है और इसी के चलते एक बार उन्होंने एक शख्स को मुक्का मारकर उसकी नाक तोड़ दी थी। दरअसल, सैफ अपनी पत्नी करीना कपूर, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और मलाइका अरोड़ा के साथ डिनर करने गए थे। इस दौरान उनकी एक लड़के से बहस हो गई थी। लड़ाई में सैफ को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने उस लड़के को मुक्का मार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, उन्हें जल्द ही जमानत मिल गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार को भी एक बार जेल जाना पड़ा था। साल 2009 में लैक्मे फैशन वीक के दौरान अक्षय कुमार ने रैम्प पर वॉक करने के दौरान स्टेज के पास बैठीं अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना से अपनी जींस का बटन और चेन खुलवाई थी। इस बात से कई लोग नाराज हो गए थे। इस वजह अक्षय को एक दिन के लिए जेल भी जाना पड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें