फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: साउथ की मेगा बजट फिल्मों में दिखेंगी बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

Fri, 21 Apr 2023 05:08 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : social media

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां है जो इस जगत में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतना चाहती हैं। ऐसे में उनके आगे सबसे बड़ी चुनौती यही होती है कि वो ऐसा क्या करें की दर्शक उनकी फिल्में देखे। वहीं, दूसरी ओर बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेज हैं जो दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम करती रहती हैं। यह सिलसिला लगातार चलता ही जा रहा है। तो आज के इस लेख में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल साउथ की मेगा बजट फिल्मों में नजर आने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
‘केडी- द डेविल’ - फोटो : social media

शिल्पा शेट्टी 
बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस कही जाने वाली शिल्पा शेट्टी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज कल शिल्पा रियलिटी शोज में नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले शिल्पा ने ऐलान किया था कि वो साउथ फिल्म ‘केडी- द डेविल’ में नजर आएंगी। उनके किरदार का नाम सत्यवती है। यह कन्नड़ फिल्म मलयालम, तमिल और तेलुगु के अलावा हिंदी में भी रिलीज की जाएगी।


Aaliya Siddiqui-Nawazuddin: नवाजुद्दीन संग तलाक के मसले पर आलिया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम खुद सुलझा लेंगे मसला




 
विज्ञापन

3 of 5
एनटीआर 30 - फोटो : social media
 

जाह्नवी कपूर 
फिल्म धड़क से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली जाह्नवी कपूर आए दिन सोशल मीडिया सेंसेशन बनी रहती हैं। उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती है। बता दें कि अभिनेत्री जूनियर एनटीआर के साथ तेलुगु सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन कोराटला शिवा कर रहे हैं। इस फिल्म को फिलहाल एनटीआर 30 कहा जा रहा है।

Honey Singh: हनी सिंह के चार बोतल वोडका सॉन्ग को शाहरुख खान ने बताया था बकवास, रैपर का कुछ ऐसा था रिएक्शन

4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण
फिल्म ‘पठान’ से अपनी सफलता का परचम बुलंद करने वाली दीपिका भी जल्द ही एक बार फिर साउथ फिल्मों का हिस्सा बनने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में प्रभास मुख्य किरदार में नजर आएंगे। यह पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार में दिखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत - फोटो : social media

कंगना रणौत
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। खबर आ रही है की कंगना साउथ सिनेमा का रुख करने के लिए तैयार बैठी हैं। अभिनेत्री कंगना ‘चंद्रमुखी 2’ में राघव लॉरेंस के साथ दिखेंगी। थलाइवी की तरह यह फिल्म हिंदी में भी रिलीज होगी। कंगना ने इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद अपने फैंस को इसकी जानकारी दी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें