फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में मिला धोखा तो इन एक्ट्रेस ने कर ली खुदकुशी, जिया खान का नाम भी शामिल

Sun, 03 Jun 2018 07:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
kuljeet Randhawa
ग्लैमरस इंडस्ट्री की दुनिया बाहर से जितनी चकाचौंध भरी दिखाई देती है अंदर यहां कई बार उतना ही अंधेरा दिखाई देता है। जी हां, टीवी और बॉलीवुड जगत की कुछ ऐसी एक्ट्रेस रही हैं जो प्यार में धोखा खाने के बाद अपनी जीवन लीला समाप्त कर बैठीं। जब इन एक्ट्रेस को कोई और रास्ता नजर नहीं आया तो इन्होंने मौत को गले लगा लिया है।
विज्ञापन

2 of 7
jiah khan
'गजनी' में नजर आईं एक्ट्रेस जिया खान की मौत की खबर तो हर किसी को है। एक्टर सूरज पंचोली एक्ट्रेस जिया खान के ब्वॉयफ्रेंड थे और जिया की मौत का शक सीधा सूरज पर गया। बता दें कि अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'निशब्द' में रोमांस करके जिया खान चर्चा में आ गई थीं। 
विज्ञापन

3 of 7
jiah khan
जिया खान ने अमिताभ बच्चन से लेकर आमिर खान तक कई बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ काम किया था हालांकि जिया खान काफी खुशमिजाज और खूबसूरत एक्ट्रेस थीं। मगर एक दिन अचानक जिया का शव फ्लैट में पाया गया। उनके शरीर पर चोट के कई निशान भी पाए गए थे।

4 of 7
kuljeet Randhawa
'कुमकुम', 'कुसुम', 'हिप हिप हुर्रे', 'रिश्ते', 'क्यों होता है प्यार', 'कम्बख्त इश्क' जैसे सुपरहिट सीरियल्स में काम कर चुकीं एक्ट्रेस कुलजीत रंधावा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद खुद को मौत के मुंह में धकेल दिया।
विज्ञापन

5 of 7
kuljeet Randhawa
वह ज्यादातर प्रोड्यूसर एकता कपूर के सीरियल्स में ही नजर आईं। कुलजीत अपने ही फ्लैट में फंदे से लटकी हुई पाई गईं। पूछताछ में ये बातें सामने आई कि कुलजीत किसी लड़के से प्यार करती थीं लेकिन प्यार में सफल ना होने के कारण कुलजीत ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया। 
विज्ञापन

6 of 7
Pratyusha
आनंदी का लीड किरदार करने वालीं एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने भी आत्महत्या कर ली थी। प्यार में मिले धोखे के कारण प्रत्यूषा ने खुद को मारना मुनासिब समझा। कई दिनों तक प्रत्युषा के मौत की खबर मीडिया में मिस्ट्री बन गई थी। बता दें कि प्रत्युषा का जन्म जमशेदपुर में हुआ था और उन्होंने काफी छोटी उम्र से ही डांस शो में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। ऐसे में वो अपने बड़े-बड़े सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
pratyusha
प्रत्युषा को लोग आनंदी के नाम से भी जानते हैं और इसके इलावा उन्होंने बिग बॉस जैसे बड़े रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया था लेकिन अफसोस कि प्यार में मिले धोखे के कारण उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। इनकी मौत के बाद प्रत्युषा और उनके ब्वॉयफ्रेंड के कुछ ऑडियो टेप भी वायरल हुए थे जिसमें चौंकाने वाली बातें सामने आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें