फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की 5 'भूतनियां' जिन्हें देखकर डर नहीं लगेगा, प्यार हो जाएगा

Wed, 21 Feb 2018 10:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Female Ghosts
बॉलीवुड में बनी हॉरर फिल्मों को देख डर कम हंसी ज्यादा आती है। हालांकि, बीते सालों में फिल्मों में भूतनियों का फैशन सेंस और उन्हें पर्दे पर पेश करने का तरीका काफी अपग्रेड हुआ है। वे दिन गए जब भूतनियां सफेद साड़ी पहने, हाथों में मोमबत्ती लिए दुखभरे गीत गाते नजर आती थीं। अब तो वे ना सिर्फ डिजाइनर कपड़ों में नजर आती हैं, बल्कि उनका अपना एक सिग्नेचर स्टाइल भी नजर आता है। 

एक नजर ऐसी स्टाइलिश, ग्लैमर्स और खूबसूरत भूतनियों पर...
विज्ञापन

2 of 6
Anushka Sharma
अनुष्का शर्मा (फिल्लौरी)
अनुष्का शर्मा फिल्म 'परी' में बेहद डरावनी लग रही हैं। फिल्म 'फिल्लौरी' में भी वह भूतनी ही बनी थीं। मगर दोनों फिल्मों में उनके पोर्टेयल में जमीन आसमान का फर्क है। 'परी' में अनुष्का शर्मा जहां रूह कंपा देने के इरादे से आ रही हैं, वहीं 'फिल्लौरी' में उन्हें इस तरह दिखाया गया जैसे वह भूत नहीं बल्कि कोई एंजेल हों। इस फिल्म में वह किसी सोन परी से कम नहीं लग रही थीं।
विज्ञापन

3 of 6
Parineeti Chopra
परिणीति चोपड़ा (गोलमाल-4)
फिल्म 'गोलमाल-4' में परिणीति चोपड़ा ने भूत का किरदार निभाया था। हालांकि उसका इरादा किसी को डराना नहीं बल्कि अपनी मौत का बदला लेना था। ग्रे रंग की गैलिस और गुलाबी रंग की टॉप में वह बेहद क्यूट लग रही थीं। भूत के इस कैरेक्टर ने साबित किया कि सारे भूत बुरे नहीं होते हैं, बल्कि कुछ अच्छे और फ्रेंडली भी होते हैं!

4 of 6
Urvashi
उर्वशी रौतेला (ग्रेट ग्रैंड मस्ती)
फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' की यह भूतनी बिकिनी में दिखी, इंसानों के साथ ठुमके लगाए और रोमांस भी किया। बेशक भूत को इस तरह के गेटअप में देखकर डरना छोड़ कोई भी इनके साथ क्वॉलिटी टाइम बिताना चाहेगा।
विज्ञापन

5 of 6
Kareena
करीना (तलाश)
फिल्म 'तलाश' का पूरा सस्पेंस इसी बात में है कि केस सॉल्व करने में पुलिस ऑफिसर की मदद कर रही रोज़ी (करीना कपूर) असल में एक भूत है। क्लाइमैक्स के बाद कई लोगों ने तो फिल्म दोबारा देखी, सिर्फ यह देखने के लिए रोज़ी अगर वाकई भूत थी तो यह बात वह गेस क्यों नहीं कर पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Aishwarya Rai
ऐश्वर्या (मोहब्बतें)
यशराज की इस भूतनी ने लोगों को मोहब्बत करना सिखाया। मौत के बाद भी वह साया बनकर अपने राज के साथ रहती थी।कदम-कदम पर उसकी हौसला अफजाई भी करती थी। वैसे तो इस भूत के कैरेक्टर के बिना भी यह फिल्म बनाई जा सकती थी। लेकिन बर्थ डे केक लाकर, डांस करके और मौत के बाद भी सिंदूर लगाकर 'मेघा' की आत्मा ने फिल्म की कहानी में अपनी मौजूदगी जस्टिफाई की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें