फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरोइनों के लिए अनलकी रहा ये डायरेक्टर, कोई हुई फ्लॉप तो कोई गुमनाम

Wed, 15 Feb 2017 02:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड में ऐसे कई हीरो और निर्देशक रहे हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए नई हीरोइनों को लॉन्च किया। इनमें से कई सितारे की तरह चमकीं तो कई फीकी पड़कर गुमनाम हो गईं। लेकिन एक निर्देशक ऐसे भी हैं जिन्होंने एक- दो नहीं बल्कि 8 नई हीरोइनों को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया लेकिन आज इनमें से एक भी हीरोइन का सितारा अर्श पर बुलंद नहीं है।

आइए जानते हैं उस डायरेक्टर के बारे में और उन हीरोइनों पर जिनके करियर की नय्या पार नहीं लगा पाए वर्मा।
विज्ञापन

इन हीरोइनों के लिए अनलकी रहा ये निर्देशक, किसी की फिल्म नहीं चली तो कुछ हो गईं गुमनाम

2 of 7
ये निर्देशक हैं रामगोपाल वर्मा।

इनकी पहली हीरोइन थी, अंतरा माली..बेशक इस हीरोइन ने बॉलीवुड में कदम कुमार भाटिया नाम के एक निर्देशक की फिल्म से रखा लेकिन फिल्मों की दुनिया में लाने का श्रेय रामगोपाल वर्मा को जाता है। वर्मा ने अंतरा को 1999 में आई तमिल फिल्म 'प्रेम काढ़ा' से ब्रेक दिया। ये फिल्म हिट रही जिसे कई अवॉर्ड मिले। इसके बाद अंतरा ने कई और तमिल और हिंदी फिल्मों में काम किया। रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'कंपनी' के लिए तो उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामांकन भी मिला। लेकिन फिल्मों में अंतरा माली का सितारा बुलंद ना हो सका और धीरे-धीरे वो फिल्मों से गायब हो गईं।
विज्ञापन

इन हीरोइनों के लिए अनलकी रहा ये निर्देशक, किसी की फिल्म नहीं चली तो कुछ हो गईं गुमनाम

3 of 7
प्रीति जिंटा को भी रामगोपाल वर्मा ने फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। ये फिल्म थी 1998 में आई 'दिल से' जिसमें प्रीति का सपोर्टिंग रोल था। इस किरदार के लिए प्रीति को फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अवॉर्ड दिया गया। इसके बाद प्रीति जिंटा ने कई फिल्मों में काम किया और देखते ही देखते वो सभी की पसंदीदा हीरोइन बन गईं। कई फिल्मों के लिए अवॉर्ड भी प्रीति को मिले लेकिन धीरे-धीरे इनका करियर भी डगमगाने लगा और फिल्में मिलना बंद हो गईं। हाल ही में प्रीति ने एक इंटरव्यू में कबूल भी किया था कि फिल्म ना मिलने और ना चलने की वजह से वो इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला तक कर चुकीं थीं।

इन हीरोइनों के लिए अनलकी रहा ये निर्देशक, किसी की फिल्म नहीं चली तो कुछ हो गईं गुमनाम

4 of 7
प्रियंका कोठारी भी उन्ही हीरोइनों में शुमार हैं जिन्हें रामगोपाल वर्मा ने बॉलीवुड में लॉन्च किया। प्रियंका यानि निशा कोठारी ने तमिल और तेलुगू की कई फिल्मों मे काम किया था लेकिन उन्हें बॉलीवुड में लाने का श्रेय रामगोपाल वर्मा को ही जाता है। निशा ने वर्मा की फिल्म 'सरकार' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया लेकिन यहां कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं और कुछ ही सालों में गुमनाम हो गईं।
विज्ञापन

इन हीरोइनों के लिए अनलकी रहा ये निर्देशक, किसी की फिल्म नहीं चली तो कुछ हो गईं गुमनाम

5 of 7
मधुशालिनी और लक्ष्मी मंचू...इन हीरोइनों के नाम शायद कोई जानता भी नहीं होगा लेकिन रामगोपाल वर्मा ने इन दो हीरोइनो को भी फिल्मों में ला खड़ा किया। 2012 में आई फिल्म 'डिपार्टमेंट' में वर्मा ने मधुशालिनी और लक्ष्मी को मौका दिया। फिल्म तो डूबी ही साथ ही इन दोनों हीरोइनों का बॉलीवुड करियर डूब गया।
विज्ञापन

इन हीरोइनों के लिए अनलकी रहा ये निर्देशक, किसी की फिल्म नहीं चली तो कुछ हो गईं गुमनाम

6 of 7
अनाइका सोटी नाम की भी एक हीरोइन थी जिसे रामगोपाल वर्मा ने बॉलीवुड में लॉन्च किया। ये हीरोइन 2013 में आई वर्मा की फिल्म 'सत्या 3' में नजर आई, लेकिन उसके बाद अनाइका कहीं नजर नहीं आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन हीरोइनों के लिए अनलकी रहा ये निर्देशक, किसी की फिल्म नहीं चली तो कुछ हो गईं गुमनाम

7 of 7
जब बात हो उन हीरोइनों की जिन्हें रामगोपाल वर्मा ने लॉन्च किया तो हम जिया खान को कैसे भूल सकते हैं। जिया खान अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके करियर को बॉलीवुड में लॉन्च करने का श्रेय वर्मा को ही जाता है जिन्होंने जिया के साथ फिल्म 'निशब्द' बनाई। ये फिल्म चल निकली और जिया को भी कई फिल्में मिलीं। आमिर खान के साथ भी उन्होंने फिल्म 'गजनी' में काम किया। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। बुलंदी पर चमकने से पहले ही जिया इस दुनिया को अलविदा कह गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें