फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actress: इंस्टाग्राम की रानी हैं ये बॉलीवुड हसीनाएं, जमकर साझा करती हैं फनी रील्स

Fri, 26 May 2023 06:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड एक्ट्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
फेसबुक, ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी अब मनोरंजन के साधन के रूप में स्थापित हो चुके हैं। यहां क्रिएटिविटी की कोई सीमा नहीं है। ओटीटी की तरह सोशल मीडिया पर भी अपनी तरह का कंटेंट परोसा जा रहा है। आम लोग इस माध्यम के जरिए खूब पहचान बना रहे हैं और मोटी कमाई भी कर रहे हैं। आम लोगों से अलग तमाम मशहूर बॉलीवुड हस्तियां भी इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव हैं। कई एक्ट्रेस तो नियमित रूप से फनी रील्स फैंस के साथ साझा करती नजर आती हैं। आइए जानते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
विद्या बालन
बॉलीवुड में अलग तरह के किरदार निभाने और दमदार अभिनय करने वाली विद्या बालन के इंस्टाग्राम अकाउंट का एक चक्कर लगाने पर यहां एक्ट्रेस का अलग ही अंदाज देखने को मिलता हैं। विद्या बालन रियल लाइफ में काफी मजाकियां हैं। वह इसी तरह की फनी रील्स अक्सर इंस्टाग्राम पर बनाकर साझा करती हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर विद्या बालन के 8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया
जेनेलिया डिसूजा
अभिनेता रितेश देशमुख की पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय का झंडा बुलंद किया है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। जेनेलिया अक्सर रितेश देशमुख के साथ फनी रील्स इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं।

4 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : social media
माधुरी दीक्षित
90 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार रहीं धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज भी अपने अदाकारी और खूबसूरती से फैंस को दीवाना बनाती हैं। बॉलीवुड फिल्मों के अलावा माधुरी दीक्षित ओटीटी की दुनिया में भी अपनी धमक जमा चुकी हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं। माधुरी दीक्षित भी खूब रील्स शेयर करती हैं। हालांकि, उनकी ज्यादातर वीडियो डांस वाली होती हैं। किसी भी ट्रेंडिंग गाने पर वह डांस करने में पीछे नहीं रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हैं। यूं तो शिल्पा अक्सर यहां अपनी फिटनेस वीडियो और फोटोज साझा करती नजर आती हैं। मगर, इसके साथ वह फनी रील्स भी आए दिन शेयर करती हैं। शिल्पा शेट्टी के इंस्टाग्राम पर 29.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें