फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: तीनों खान के साथ खूब जमीं इन अभिनेत्रियों की जोड़ी, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

Sun, 10 Sep 2023 12:37 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में यूं तो कई सुपरस्टार्स हैं, लेकिन शाहरुख, सलमान और आमिर  खान का स्टारडम बाकियों के मुकाबले में काफी अधिक है। बॉक्स ऑफिस पर तीनों खानों की फिल्में जबर्दस्त प्रदर्शन करती हैं। 90 के दशक से ही ये तीनों खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं। इंडस्ट्री की हर एक्ट्रेस इनके साथ फिल्मों में काम करना चाहती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने तीनों खान के साथ फिल्मों में अभिनय किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
रानी मुखर्जी - फोटो : social media
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी ने शाहरुख, सलमान और आमिर, तीनों के साथ कई फिल्मों में काम किया है। शाहरुख के साथ उनकी पहली फिल्म कुछ-कुछ होता है थी। यह  बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। इसके बाद वह आमिर की फिल्म गुलाम ने देखी गई थीं। यह फिल्म भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। वह सलमान के साथ भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है।
विज्ञापन

3 of 7
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर
करीना कपूर को बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे उम्दा अभिनेत्री में शामिल किया जाता है। अब तक उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अभिनेत्री के साथ इंडस्ट्री का हर एक स्टार फिल्म में काम करना चाहता है। करीना भी उन अभिनेत्री में से एक हैं जिन्होंने तीनों खान के साथ कई सुपरहिट फिल्में की हैं।

4 of 7
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर
90 के दशक में करिश्मा का जलवा फिल्म इंडस्ट्री में खूब देखने को मिलता था। उस समय हर बड़े फिल्म निर्माता उन्हें अपने फिल्मों में कास्ट करना चाहते थे। करिश्मा कपूर की जोड़ी भी तीनों खान के साथ खूब जम चुकी है। तीनों खान के साथ उन्होंने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी हैं।
विज्ञापन

5 of 7
माधुरी दीक्षित - फोटो : social media
माधुरी दीक्षित
धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित 90 के दशक में टॉप की अभिनेत्री में से एक रही हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। बड़े पर्दे पर तीनों खान के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी ज्यादा पसंद भी किया गया है।
विज्ञापन

6 of 7
अनुष्का शर्मा - फोटो : social media
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने अपनी शुरुआत शाहरुख खान के साथ फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से की थी। दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आई थी। साथ ही, शाहरुख खान और अनुष्का की जोड़ी की भी लोगों ने जमकर सराहना की थी। इसके बाद अनुष्का शाहरुख के साथ कई फिल्मों में नजर आईं। वह आमिर और सलमान के साथ भी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री में से एक कटरीना कैफ भी अलग-अलग फिल्मों में तीनों खान के साथ नजर आ चुकी हैं। सभी के साथ उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल भी रही है। शाहरुख के साथ जब तक है जान में उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। वहीं, आमिर के साथ धूम 3 में वह शानदार अदाकारी करती हुई नजर आई थीं। इसके अलावा सलमान की टाइगर सीरीज में भी वह धमाल मचा चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें