फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Wives: बॉलीवुड सितारों से कहीं ज्यादा सफल हैं उनकी पत्नियां, एक महीने में करती हैं करोड़ों की कमाई

Wed, 01 Jun 2022 04:47 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
वो दिन गए जब पति अपनी पत्नियों के अधिक सफल होने से जलते थे। आज के पुरुष काफी प्रगतिशील हैं और अपनी पत्नियों को आगे बढ़ते हुए देखकर खुश होते हैं और उनका सपोर्ट करते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण अर्चना पूरन सिंह हैं, जो अपने पति ये ज्यादा सफल हैं। अर्चना को इस बात पर बहुत गर्व है। ये कहना गलत नहीं होगा कि परमीत को अर्चना की वजह से स्टारडम मिला है। सिर्फ अर्चना ही नहीं बॉलीवुड में और भी कई ऐसे कपल हैं, जिनकी पत्नियां अपने पति से ज्यादा सफल हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट अभी बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने प्यार और बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर से शादी की है। जबकि रणबीर कपूर निस्संदेह सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं, फिर भी उन्हें अभी अपने अभिनय करियर में सफल होने के लिए एक लंबा रास्ता तय करना है। रणबीर गर्व से आलिया को एक ओवर अचीवर कहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
रणवीर सिंह न केवल सफल अभिनेता हैं, बल्कि वह एक बहुत अच्छे पति भी हैं। वह खुशी-खुशी अपनी पत्नी की तारीफ करते हैं, उनकी हर अचीवमेंट से खुश होते हैं और उनकी प्रशंसा करते हैं। रणवीर सिंह आज के समय के पतियों के लिए एक प्रेरणा हो सकते हैं।

4 of 5
करीना कपूर-सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर
करीना कपूर, सैफ अली खान जैसा पति पाकर अपने को खुशनसीब मानती हैं। वह अपनी पत्नी के अधिक सफल होने पर उनसे बिल्कुल जलन नहीं करते, बल्कि वह बहुत खुश होते हैं जब करीना किसी बिल का पेमेंट करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन पति अभिषेक बच्चन से ज्यादा सफल हैं, लेकिन वह मानती हैं कि उन्हें अभिषेक से बेहतर जीवन साथी नहीं मिल सकता था। अभिषेक एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अक्सर पत्नी और पिता की सफलता के कारण ट्रोल हो जाते हैं, लेकिन फिर भी वह बेफिक्र रहते हैं और सकारात्मकता के साथ जीवन जीते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें