ये बात जगजाहिर है कि एक समय था, जब बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड का सीधा हस्तक्षेप होता था। फिल्मों में पैसा लगाने से लेकर, काम दिलाने तक और फिल्मों से जुड़े कई मामलों में अंडरवर्ल्ड दखल देता था। ऐसी कई अभिनेत्रियां थीं, जो अंडरवर्ल्ड के डर से इंडस्ट्री छोड़कर चली गई थीं और गुमनाम की जिंदगी जी रही थीं। कई अभिनेत्रियों ने तो डॉन के डर से अपना करियर ही खत्म कर लिया था। आइए आज उन अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन से नाम जुड़ने पर इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।