फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये अभिनेत्रियां हैं अपने पति से भी ज्यादा पॉपुलर, लिस्ट में नेहा कक्कड़ से लेकर माधुरी दीक्षित का नाम शामिल

Tue, 08 Dec 2020 12:01 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 8
Madhuri Dixit - फोटो : Social Media
भारतीय समाज में आमतौर पर महिलाएं अपने पतियों के नाम से पहचानी जाती हैं लेकिन अब समय बदल रहा है और समय के साथ-साथ ये सोच भी बदल रही है। बॉलीवुड में लेकर टेलीविजन जगत में कई ऐसी बीवियां हैं, जो अपने पतियों से ज्यादा मशहूर हैं। आज इन्हीं महिलाओं पर एक नजर डालते हैं...

1. माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम है। माधुरी ने उस समय डॉक्टर राम नेने से अरेंज्ड मैरिज की, जब वो अपने करियर के शिखर पर थीं। उन्होंने अपने करियर से लंबा ब्रेक लिया और अपने परिवार के साथ भारत वापस लौट आईं। इतने सालों के ब्रेक के बाद भी माधुरी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई। 
विज्ञापन

2 of 8
NEHA KAKKAR - फोटो : instagram
2. नेहा कक्कड़
नेहा कक्कड़ ने जब अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की, तो किसी को इस बात पर यकीन नहीं हुआ कि नेहा अपने से छोटे उम्र के लड़के के साथ सात फेरे लेंगी। लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने शुरू हुए, लोगों ने इस कपल के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाना शुरू कर दिया। 

रोहनप्रीत सिंह लोकप्रियता के मामले में नेहा कक्कड़ से काफी पीछे हैं लेकिन इन दोनों ने शादी कर एक उदाहरण सबके सामने रखा है कि जीवन साथ बिताने के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती। वहीं इस शादी से यह बात भी साफ होती है कि समाज में अब सोच का बहिष्कार किया जा रहा है कि लड़के कभी भी अपने से ज्यादा सफल लड़की से शादी नहीं करते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
Neha Dhupia - फोटो : social media
3. नेहा धूपिया
नेहा धूपिया ने अंगद बेदी के साथ शादी की और यह शादी चट मंगनी पट ब्याह की तरह ही हुई। एक ही हफ्ते में सगाई से लेकर शादी तक के सभी कार्यक्रम कर डाले। हालांकि बाद में यह बात सामने निकल कर आई कि नेहा धूपिया शादी से पहले गर्भवती थीं। इस जोड़े में नेहा धूपिया लोकप्रियता के मामले काफी आगे हैं लेकिन ये बात इन दोनों के रिश्ते में कभी बीच में नहीं आई।

4 of 8
isha ambani marriage - फोटो : instagram
4. ईशा अंबानी
ईशा अंबानी फिल्म इंडस्ट्री से भले ही कोई वास्ता ना रखती हों लेकिन लोकप्रियता के मामले में वो बड़े-बड़े सितारों को पीछे करती हैं। अंबानी ने आनंद पीरामल को अपना जीवनसाथी चुना और इस बात को नकारा नहीं जा सकता है कि लोकप्रियता के मामले में ईशा अपने पति आनंद से काफी आगे हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
aishwarya and abhishek
5. ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय भले ही सिल्वर स्क्रीन पर कम नजर आती हों या कम फिल्में करती हों लेकिन बच्चन परिवार में लोकप्रियता के मामले में काफी आगे हैं। शादी के समय भी ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन से लोकप्रियता के मामले में आगे थीं और उम्र में भी बड़ी थीं। हालांकि इस जोड़े ने इस सभी चीजों से ऊपर प्यार को अहमियत दी।
विज्ञापन

6 of 8
saif ali khan and kareena kapoor - फोटो : instagram
6. करीना कपूर
करीना कपूर की लोकप्रियता कितनी है, ये बताने की जरूरत नहीं है। करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान से लोकप्रियता के मामले में काफी आगे हैं लेकिन इस बात का इनके रिश्ते पर जरा भी असर नहीं पड़ता। वहीं फिल्मों के लिए सैफ अली खान हमेशा करीना कपूर को सपोर्ट करते नजर आए हैं और मोटिवेट भी करते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
Rubina Dhiliak and Abhinav Shukla
7. रूबीना दिलैक
शक्ति सीरियल की लीड एक्ट्रेस और छोटी बहु के किरदार से लोकप्रियता कमाने वाली रूबीना दिलैक भी अपने पति अभिनव शुक्ला से काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। हालांकि बीच में इनके रिश्ते में थोड़ी खट्टास जरूर देखी गई थी लेकिन बिग बॉस शो के दौरान ही अभिनव शुक्ला ये कहते हुए पाए गए कि रूबीना से दोबारा प्यार हो गया। इस जोड़े की खास बात यह है कि ये एक-दूसरे को वैसे ही स्वीकार करते हैं, जैसे ये वास्तव में हैं।
विज्ञापन

8 of 8
Sanaya and Mohit - फोटो : file photo
8. सनाया ईरानी
सनाया ईरानी ने अपने को स्टार मोहित सहगल के साथ शादी की है। सनाया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि लोगों के मन में ये सवाल पैदा होता था कि इनका रिश्ता ज्यादा लंबा चलेगा या नहीं। जिस वक्त सनाया, मोहित को डेट कर रही थीं, उस समय सनाया के पास बैक टू बैक प्रोजेक्ट आ रहे थे और मोहित स्ट्रगल कर रहे थे। हालांकि दोनों ने इस बात को कभी भी अपने रिश्ते के बीच नहीं आने दिया और एक समय के बाद शादी कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें