फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन फिल्मों में बाइक लुक से फेमस हुए थे ये बॉलीवुड स्टार्स, इस एक्टर ने तो मचा डाला था तहलका

Fri, 20 Apr 2018 09:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Salman khan
फिल्मी दुनिया में साल 2000 के बाद काफी बदलाव देखने को मिले। एक तरफ नए-नए स्टारकिड्स बॉलीवुड में सुपरहिट फिल्मों के साथ एंट्री कर रहे थे तो वहीं 90 के दशक के एक्टर्स नए-नए एक्सपेरिमेंट से दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में लगे हुए थे। इस दौरान वो दौर भी आया जब फिल्मों में बाइक को बहुत ही जरूरी मान लिया गया। इस कड़ी में फिल्म धूम में जॉन अब्राहम ने बॉलीवुड की हवा का रुख ही बदल डाला था। जॉन के साथ-साथ कई एक्टर्स भी बाइक पर स्टाइल मारने से नहीं चूके..आइए जानतें ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
Johna Abraham
इस कड़ी में पहला नाम आता है 2004 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म धूम का जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका ही मचा दिया था। नौजवान फिल्म में जॉन के लुक और बाइक के ऐसे दिवाने हुए थे कि उन्हें भी बाइक का शौक रातों-रात चढ़ गया। इसी फिल्म से जॉन भी फिल्मी दुनिया में अपनी छाप छोड़ने में बहुत ही कामयाब हुए। फिल्म में उनकी बाइक के लुक के साथ उनका हेयरस्टाइल भी बहुत फेमस हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 7
Shahrukh Khan
साल 2000 में आई शाहरुख खान की फिल्म जोश भले ही धूम से पहले रिलीज हुई हो लेकिन बाइक्स का जलवा तो धूम फिल्म से ही देखने को मिला था। खैर, बात करें किंग खान की फिल्म जोश में उनके बाइक के लुक की तो वो भी बहुत फेमस हुआ था। बता दें कि बादशाह की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। 

4 of 7
Zayed Khan
साल 2003 में फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले एक्टर जायद खान भले ही फिल्मों में लंबा सफर ना तय कर सके हों लेकिन साल 2006 में आई उनकी फिल्म 'रॉकी' से वह बहुत फेमस हुए थे। इस फिल्म में उन्हें तरह-तरह की बाइक्स पर जबरदस्त लुक में देखा गया था जो उस समय काफी हिट साबित हुआ था। 
विज्ञापन

5 of 7
Fardeen khan
फरदीन खान बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरोज में शुमार थें और उनके इस हैंडसम लुक पर लड़कियां फिदा थीं। बता दें कि साल 1998 में फिल्म प्रेम अग्न से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर फरदीन खान फिल्मों में ज्यादा कमाल नहीं कर पाए। लेकिन उनके बाइक लुक ने भी लाखों लड़कियों को उनका दीवाना बना दिया था। 
विज्ञापन

6 of 7
Ajay Devgan
अब बात करेंगे अपनी पहली ही फिल्म से बाइक स्टंट करने वाले सुपरस्टार अजय देवगन की। अजय आज भी बॉलीवुड में कायम हैं और एक के बाद एक हिट फिल्म देने में किसी से भी पीछे नहीं हैं। उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म रेड ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया और दर्शकों को भी यह फिल्म बहुत पसंद आई। बता दें कि साल 2012 में आई उनकी फिल्म बोल बच्चन में उनका बाइक वाला लुक काफी मशहूर हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Salman Khan
आखिर में बॉलीवुड का 'टाइगर' सलमान खान भी किसी से पीछे नहीं रहते हैं। फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में अपने रफ एंड टफ लुक से लाखों दर्शकों को अपना दीवाना बना देने वाले सलमान खान आज भी एक्शन और स्टाइल में टॉप पर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें