फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flop Actor: करियर फ्लॉप होने पर विदेश में बसे ये अभिनेता, एक ने तो ब्लॉकबस्टर फिल्म से किया था डेब्यू

Sun, 30 Jul 2023 03:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में बड़ी संख्या में लोग एक्टर बनने का सपना लिए मुंबई आते हैं। हालांकि, बहुत कम ही ऐसे कलाकार होते हैं जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लंबी पारी खेल पाते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने एक्टिंग करियर फ्लॉप होने के बाद विदेश में जाकर बस गया। आइए जानते हैं...
Cardi B: लाइव कॉन्सर्ट में एक शख्स ने कार्डी-बी पर फेंकी ड्रिंक, गुस्साई सिंगर ने उठाया यह कदम
 
विज्ञापन

2 of 5
जुगल हंसराज - फोटो : सोशल मीडिया
जुगल हंसराज
इस लिस्ट में पहला नाम जुगल हंसराज का है। उन्होंने एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत फिल्म मोहब्बतें से की थी। साल 2000 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में उनके चॉकलेटी बॉय लुक को देखकर लड़कियों के बीच वह काफी  ज्यादा लोकप्रिय हो गए थे। इस फिल्म के बाद वह काफी ज्यादा फेमस हो गए, लेकिन यह लोकप्रियता ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी और उनका करियर बुरी तरह फ्लॉप हो गया। इसके बाद वह अमेरिका में शिफ्ट हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
नकुल कपूर - फोटो : Screengrab From Venus
नकुल कपूर
फिल्म तुमसे अच्छा कौन है से नकुल कपूर ने अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म के गाने काफी ज्यादा हिट हुए थे। नकुल की एक्टिंग की भी काफी ज्यादा तारीफ हुई थी। हालांकि यह फिल्म ज्यादा नहीं चल सकी थी। इसके बाद नकुल किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए। अपना एक्टिंग करियर छोड़ वह कनाडा चले गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह वहां लोगों को योग सिखाते हैं।

4 of 5
आर्यन वैद्य - फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन वैद्य
इस लिस्ट में आर्यन वैद्य का नाम भी शामिल है। अपने गुड लुक्स की वजह से वह काफी ज्यादा फेमस हो थे। वह कुछ फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि, उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित नहीं हुई। एक्टिंग करियर में सफलता न मिलने के बाद फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। जानकारी के मुताबिक वह अमेरिकी महिला से शादी करके अब यूएस में बस चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मयूर राज वर्मा - फोटो : Social Media
मयूर राज वर्मा
मयूर राज वर्मा को किसी समय जूनियर अमिताभ बच्चन कहा जाता था। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने कई फिल्मों में अमिताभ बच्चन के बचपन का रोल निभाया था। टीवी शो महाभारत से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी। इस शो में उन्होंने अभिमन्यु का किरदार निभाया था। हालांकि, इसके बाद वह धीरे-धीरे लाइमलाइट से दूर होते चले गए और बाद में विदेश में जाकर बस गए।
Vijay Varma: 'मैं आहत हूं कि मेरा नाम...,' तमन्ना भाटिया की नकली हीरे की अंगूठी पर विजय वर्मा ने ली चुटकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें