फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम उम्र में दुनिया छोड़ चले ये एक्टर्स, किसी ने की सुसाइड तो किसी की हुई इस कारण मौत

Sat, 17 Mar 2018 05:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Bollywood
बॉलीवुड में कुछ एक्टर और एक्ट्र्रेस ऐसी रही हैं जिनका जिंदगी और बड़े पर्दे का सफर बहुत छोटा रहा। इसका कारण उनका फ्लॉप होना नहीं बल्कि आकस्मिक मौत है। हाल ही में श्रीदेवी और नरेंद्र झा जैसे कलाकार कम उम्र में ही चल बसे। जहां श्रीदेवी की मौत कार्डियक अटैक से हुई तो वहीं नरेंद्र झा की दिल का दौरा पड़ने से जान चली गई....
विज्ञापन

दिव्या भारती (1974-1993)

2 of 9
दिव्या भारती
इस कड़ी में दिव्या भारती को सबसे पहले याद किया जाता है। फिल्म दीवाना से सबको अपना फैंस बनाने वाली दिव्या की 5 अप्रैल 1993 को रहस्यमी मौत हुई थी। उनका जन्म 14 फरवरी 1974 को हुआ था। लेकिन कम उम्र में दिव्या की मौत ने बॉलीवुड और उनके फैंस को अचंभे में डाल दिया था। 
विज्ञापन

कुलजीत रंधावा ( 1976-2006)

3 of 9
kuljeet Randhawa
टीवी एक्ट्रेस कुलजीत रंधावा अपने समय की जबरदस्त एक्ट्रेस रही थीं। उन्होंने स्पेशल स्क्वयाड, रिश्ते और घर एक मंदिर जैसे सुपरहिट सीरियल में काम किया था। लेकिन 8 फरवरी 2006 में उन्होंने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। लेकिन उनकी सुसाइड की असल वजह आज तक भी सामने नहीं आई है।

अबीर गोस्वामी (1976-2013)

4 of 9
Abir Goswami
टीवी एक्टर अबीर गोस्वामी ने टीवी सीरियल के साथ कई हिट फिल्मों में भी काम किया है। अबीर ने टीवी शो कुमकुम, वो रहने वाली महलो की में अहम किरदार निभाए थे। लेकिन 31 मई 2013 को 38 साल की उम्र में उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। 
विज्ञापन

प्रत्युषा बनर्जी (1991-2016)

5 of 9
Pratyusha
कलर्स चैनल के सुपरहिट सीरियल बालिका वधू से फेमस हुईं प्रत्युषा भी सुसाइड कर सबको चौंका गईं। प्रत्युषा ने महज 25 साल की उम्र में मौत को गले लगा लिया। इस दौरान उनके ब्वॉयफ्रेंड से भी पुलिस ने काफी पूछताछ की थी। 
विज्ञापन

जिया खान (1988-2013)

6 of 9
Jiah Khan
इस कड़ी में खूबसूरत एक्ट्रेस जिया खान का भी नाम सामने आता है। बता दें कि जिया ने भी आत्महत्या कर ली थी। इसके लिए एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को पुलिस हिरासत में भी लिया गया था। लेकिन बाद में उन्हें कड़ी पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। बता दें कि जिया ने खुद को फांसी लगा ली थी। जिया खान, आमिर खान की सुपरहिट फिल्म गजनी में भी देखी गई थीं। 
विज्ञापन

इंद्र कुमार (1973-2017)

7 of 9
इंदर कुमार
बॉलीवुड फिल्म मासूम से डेब्यू करने वाले इंद्र कुमार की अचानक मौत ने भी सबको अचंभे में डाल दिया था। इंद्र की मौत 45 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुई थी। उन्हें सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड में भी देखा गया था। 

श्रीदेवी 

8 of 9
sridevi unseen pictures
बॉलीवुड की चांदनी यानि कि श्रीदेवी भी अपनी मौत से पूरे देश को सदमा दे गईं। वह दुबई में शादी में गई हुई थीं। उनकी मौत महज 54 साल की उम्र में कार्डियक अटैक से हुई थी। 
विज्ञापन

नरेंद्र झा (1963-2018)

9 of 9
narendra jha
बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार नरेंद्र झा भी अलविदा कह चुके हैं। उनकी मौत भी हार्ट अटैक से हुई थी। वह 55 साल के थे। उन्होंने सनी देओल की फिल्म घायल रिटर्न्स में काम किया था। इसके साथ ही वह बॉलीवुड की कईं फिल्मों में अहम किरदारों में नजर आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें