फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए बॉलीवुड में कब उतरे 'महात्मा गांधी', वो 5 एक्टर्स जिन्होंने शिद्दत से निभाया बापू का किरदार

Wed, 30 Jan 2019 01:07 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Mahatma Gandhi - फोटो : social media
न तो महात्मा होना आसान था, न ही उनके किरदार को बड़े पर्दे पर जीना।

वैसे तो बापू पर कई फिल्में बनीं, कई किरदारों ने उनका चोला पहनकर उनके जैसा दिखने और बोलने की कोशिश की। लेकिन इन पांच एक्टर्स ने इतनी शिद्दत, शालीनता और शानदार तरीके से उनका किरदार निभाया कि बापू का नाम लेते ही इन कलाकारों की ही तस्वीर जेहन में उतर आती है।

राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की पुण्यतिथि पर एक नजर उन एक्टर्स पर जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी की बदौलत 'आजकल के बच्चों' का महात्मा से परिचय कराया।
 
विज्ञापन

2 of 6
Dilip Prabhavalkar - फोटो : social media
दिलीप प्रभावलकर 
'गांधीगिरी' का कॉन्सेप्ट हिट करने का क्रेडिट सिर्फ संजय दत्त और अरशद वारसी को ही नहीं, मराठी एक्टर दिलीप प्रभावलकर को भी जाता है। फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' में उन्होंने जितने प्यार और कूल अंदाज में बापू बनकर उनकी दी सीख को समझाया वह वाकई काबिले तारीफ है।
विज्ञापन

3 of 6
Ben Kingsley - फोटो : social media
बेन किंग्सले
बेन किंग्सले वो अंग्रेज है जिसने बापू का किरदार निभाकर भारतीयों को दिल जीत लिया। फिल्म 1982 में आई फिल्म 'गांधी' में मोहनदास करमचंद गांधी का किरदार निभाने के लिए बेन किंग्सले को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर भी मिल चुका है।

4 of 6
Darshan Jariwala - फोटो : file photo
दर्शन जरीवाला
फिरोज अब्बास खान की फिल्म 'गांधी: माई फादर' में दर्शन जरीवाला ने बापू का किरदार निभाया। फिल्म गांधी और उनके बेटे हरिलाल गांधी के रिश्तों पर आधारित थी। जाहिर है पिता-बेटे के द्वंद्व को एक चर्चित शख्सियत की वेश-भूषा और उसके दायरे में रहते हुए निभाने के लिए जरीवाला के लिए चुनौतीपूर्ण रही। फिल्म मे उनकी अदाकारी की समीक्षकों ने सराहना की थी। 
विज्ञापन

5 of 6
Rajit Kapur
रजत कपूर
मशहूर जासूस ब्योमकेश बक्शी के तौर पर मशहूर रजित कपूर को फिल्म 'द मेकिंग ऑफ महात्मा' में लीड किरदार निभाने पर भी खूब सराहना मिली थी। साल 1996 में आई इस फिल्म को श्याम बेनेगल ने डायरेक्ट किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Naseeruddin Shah - फोटो : file photo
नसीरुद्दीन शाह
महात्मा गांधी के बारे में अलग दृश्टिकोण देने वाली फिल्म 'हे राम' भले विवादित रही हो, लेकिन गुजराती एक्सेंट और महात्मा गांधी की बॉडी लैंग्वेज को आत्मसात कर उनके किरदार को फिल्म में बखूबी निभाने के लिए शाह की खूब तारीफ हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें