फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: ए सर्टिफिकेट मिलने के बाद भी इन फिल्मों ने की जमकर कमाई, कलेक्शन जानकर उड़ जाएंगे होश

Wed, 30 Aug 2023 09:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर ओएमजी 2 दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक जबर्दस्त कलेक्शन किया है। माना जा है कि यह फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी। रिलीज से पहले यह फिल्म अपने कंटेंट की वजह से काफी ज्यादा विवादों में थी। यही वजह है कि काफी विचार करने के बाद सेंसर बोर्ड ने इसे ए सर्टिफिकेट दे दिया था। हालांकि, सिनेमाघरों में फिल्म लगने के बाद दर्शकों ने इस पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है। आज हम आपको ओएमजी 2 की तरह ही कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने ए सर्टिफिकेट के बाद भी बंपर कमाई की है।
SRK Post: शाहरुख ने सुहाना खान के को-स्टार का उड़ाया मजाक, बेटी ने भी पिता को दिया शानदार जवाब
विज्ञापन

2 of 5
कबीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
कबीर सिंह
कबीर सिंह शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी सराहा था। उनके अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी लीड रोल में थी। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया था। इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया था। आंकड़ो के मुताबिक फिल्म ने कुल 278.24 करोड़ का बिजनेस किया था।
विज्ञापन

3 of 5
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
द केरल स्टोरी
अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी को बेहद छोटे बजट में बनाया गया था। सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट के साथ पास किया था। फिर भी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। फिल्म ने कुल 242.20 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।

4 of 5
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
द कश्मीर फाइल्स
इस लिस्ट में द कश्मीर फाइल्स का नाम भी शामिल है। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी धीमी हुई थी, लेकिन देखते ही देखने इसी रफ्तार हैरतअंगेज तरीके से बढ़ती चली गई। यही वजह है कि टिकट खिड़की  पर फिल्म ने जमकर कमाई की। आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने कुल 252.90 करोड़ का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वीरे दी वेडिंग - फोटो : सोशल मीडिया
वीरे दी वेडिंग 
करीना कपूर और सोनम कपूर स्टारर फिल्म वीरे दी वेडिंग को भी जनता का खूब प्यार मिला था। फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से ए सर्टिफिकेट दिया गया था।  हालांकि,दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स की वजह से यह फिल्म अच्छी कमाई करने में सफल रही थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 81.39 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी।
Inshallah: क्या भविष्य में कभी शुरू होगी ताला बंद हुई इंशाअल्लाह? सलमान-आलिया की फिल्म पर मेकर्स ने दिया अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें