'रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर 45 साल की हो गई हैं। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1977 में आई फिल्म कर्म से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए। उर्मिला को शेखर कपूर की फिल्म मासूम से पहचान मिली। बतौर एक्ट्रेस उर्मिला की पहली फिल्म नरसिम्हा थी।
फिल्मों में उनके डांस से लेकर एक्टिंग और बोल्ड सीन तक उर्मिला ने हर स्तर पर दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश की। लेकिन केवल उर्मिला ही नहीं बल्कि 90 के दशक की कई हीरोइनें रही जिन्होंने अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए कई बोल्ड और किसिंग सीन किए। आइए एक नजर उन हीरोइनों पर...