फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के ये 6 स्टार पहनते हैं बहुत सस्ते कपड़े, पटरी पर से खरीदने में भी नहीं करते परहेज

Sun, 19 May 2019 01:42 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
akshay kumar - फोटो : social media
ग्लैमर की दुनिया में बॉलीवुड स्टार्स अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर जाने जाते हैं, इसलिए वे आए दिन अपने कपड़ों को लेकर नये-नये एक्सपेरिमेंट भी करते नजर आते हैं। लेकिन इस चकाचौंध फिल्म इंडस्ट्री में कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो कपड़ों पर ज्यादा पैसे नहीं उड़ाते हैं। आइए जानते हैं इन एक्टर्स के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
Nawazuddin Siddiqui
फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर-2' से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की जिंदगी भी बहुत सादगी भरी है। आज के ही दिन उनका जन्म हुआ था। फिल्मों से लेकर असल जिंदगी में उन्होंने साधारण पहनावे को ही अपनी पहचान बनाया है। नवाजुद्दीन ने फिल्म इंडस्ट्री तक आने के लिए बहुत लंबा संघर्ष किया है और इस संघर्ष में उन्हें असल जिंदगी की बारिकी से पहचान हुई है। इसलिए नवाज आज भी यह कहते दिखाई देते हैं कि 'हम कितने ही बड़े क्यों ना हो जाए लेकिन हमे अपना कल नहीं भूलना चाहिए।' इसी बात पर अटल नवाजुद्दीन साधारण लाइफ को ही अपना स्टाइल मान बैठे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
sunny deol
इस कड़ी में दूसरा नाम सुपरहिट फिल्म घातक के एक्टर सनी देओल का आता है। सनी को रील ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी कपड़ों पर ज्यादा पैसे खर्च करने का शौक नहीं है। वह सिर्फ आरामदायक ड्रेसिंग स्टाइल को ही पसंद करते हैं और बहुत सादगी भरा जीवन जीते हैं। 

4 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : social media
वैसे देखा जाए तो अक्षय अपनी हर फिल्म में काफी स्टाइलिस्ट नजर आने लगे हैं लेकिन वह भी रियल लाइफ में ब्रांडेड कपडों को तवज्जो नहीं देते हैं। वह अकसर नॉर्मल लुक में रहना पसंद करते हैं। बता दें कि अक्षय वैसे भी टाइम के बहुत पाबंद हैं और देर रात तक काम करना भी पसंद नहीं करते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Emraan Hashmi
बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी रील और रियल दोनों ही लाइफ में सादगी को पसंद करते हैं। उनके बारे में यह भी कहा जाता है कि उन्हें रास्ते में जो भी कपड़ा पसंद आता है वह उसे खरीद लेते हैं चाहे वो कपड़ा कितना ही सस्ता क्यों ना हो। लेकिन इमरान कभी भी ब्रांडेड कपड़ों के पीछे नहीं भागते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की हैंडसमनेस की कई लड़कियां दिवानी हैं। लेकिन उनकी निजी जिंदगी में झांका जाए तो उनमें एक ऐसा आम आदमी नजर आएगा जिसे सस्ते कपड़े खरीदने में कोई शर्म नहीं है। वह अकसर उन कपड़ों को शरीर पर डालते हैं जो उन्हें आराम देते हों फिर चाहे वो मंहगे हो या सस्ते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rajkumar rao - फोटो : file photo
फिल्मी दुनिया में छोटे-छोटे रोल करके सफल एक्टर बने राजकुमार राव भी बहुत ही साधारण जीवन जीते हैं। वह हमेशा उसी ड्रेसिंग स्टाइल को तवज्जो देते हैं जो उन्हें आराम देते हैं। लेकिन वो अपनी फिल्मों में बहुत दमदार रोल करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें