Aftab Shivdasani
- फोटो : instagram
आफताब शिवदसानी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्टर फिल्म मिस्टर इंडिया से की थी। इसके बाद वह बतौर लीड एक्टर फिल्म मस्त में दिखाई दिए। लव के लिए कुछ भी करेगा, कसूर, फुटपाथ और मस्ती जैसी फिल्मों में भी वह नजर आए। कई अवॉर्ड्स जीतने के बाद भी वो बॉलीवुड में अपनी कोई खास पहचान नहीं बना पाए और सपोर्टिंग एक्टर तक ही सिमट कर रह गए।