फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कास्टिंग काउच पर पहले भी फिसल चुकी है इन 6 सेलेब्रिटिज की जुबान, रातोंरात मच गया था तहलका

Wed, 25 Apr 2018 07:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Saroj Khan
बॉलीवुड में इन दिनों कास्टिंग काउच ऐसा मुद्दा बना हुआ है जिस पर बड़े-बड़े एक्टर्स अपनी राय रख रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने भी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि फिल्म जगत कम से कम रोटी तो देता है, रेप करके छोड़ तो नहीं देता। हालांकि इसके बाद सोशल मीडिया पर बहुत बवाल हुआ। कुछ स्टार्स ने जहां बताया कि उनके साथ भी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसी चीजें हो चुकी हैं तो वहीं कुछ ने इस बात को स्वीकार किया कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसा होता रहता है। तो चलिए आपको बताते हैं आखिर ऐसे कौन से 6 सेलिब्रिटीज हैं जिन्होंने इस मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Saroj Khan
सरोज खान
कोरियोग्राफर सरोज खान ने कास्टिंग काउच पर एक विवादित बयान दिया जिस पर थोड़ी देर में बवाल भी खड़ा हो गया। इंटरव्यू में सरोज खान ने कास्टिंग काउच को गलत नहीं ठहराया। उन्होंने कहा कि कास्टिंग काउच होना कोई नई बात नहीं है। हर लड़की के ऊपर कोई न कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है। सरकार के लोग करते हैं फिर आप लोग फिल्म इंडस्ट्री के पीछे क्यों पड़े रहते हो। फिल्म जगत कम से कम रोटी तो देता है, रेप करके छोड़ तो नहीं देता। ये सब लड़की के ऊपर होता है कि वो क्या चाहती है। अगर वो किसी के हाथ नहीं आना चाहती तो न आए।'  
विज्ञापन

3 of 7
priyanka chopra - फोटो : G. pal
प्रियंका चोपड़ा
कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' शो के सेट पर गई थीं। इस शो के दौरान 'क्वांटिको' गर्ल ने ऐसी बात कह डाली थी जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। प्रियंका ने कहा था- 'इसका शिकार सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी होते हैं।' प्रियंका की इस बात पर शो के होस्ट और टेलीविजन एक्टर रित्विक ने भी उनका समर्थन किया था। 

4 of 7
richa chadda
ऋचा चड्ढा
कास्टिंग काउच मुद्दे पर ऋचा चड्ढा ने ऐसी बात कह डाली थी जिससे तहलका मच गया था। ऋचा ने कहा था - 'फिल्म उद्योग में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जिसके तहत यौन शोषण का खुलासा करने वाली लड़कियों को सुरक्षा दी जा सके। जब तक ऐसा नहीं होता, यौन शोषण की घटनाएं राज ही रहेंगी क्योंकि जब भी किसी ने इस बारे में मुंह खोलने की कोशिश की उसे इसके नतीजे भुगतने पड़े। अगर बॉलीवुड में लोग यौन उत्पीड़न की बात करेंगे तो बहुत सारे हीरो को काम छोड़ देना होगा। सिर्फ हीरो ही नहीं कई दूसरे लोग भी अपना काम और विरासत छोड़कर भागेंगे। जो निर्माता महिलाओं से जुड़ी फिल्में बनाते हैं और खुद को प्रगतिशील बताते हैं वो सब बर्बाद हो जाएंगे।'
विज्ञापन

5 of 7
mandira bedi
मंदिरा बेदी
एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने भी इस मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा - 'मैं 23 सालों से इस इंडस्ट्री का हिस्सा हूं लेकिन मुझे किसी ने भी इस तरह का कोई भी ऑफर नहीं दिया। मैं उस जगह पर नहीं हूं मुझे कोई अच्छे काम के बदले किसी तरह के फेवर के बारे में पूछ सके। यह तभी संभव होता है जब दूसरा इंसान समझौता करने के लिए राजी हो जाए। यह हमेशा दो तरफा होता है।'
विज्ञापन

6 of 7
Ekta Kapoor
एकता कपूर
फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर एक इवेंट के दौरान पहुंची थी। जब उनसे इंडस्ट्री में बढ़ते यौन शोषण के मुद्दे पर पूछा गया तो उन्होंने अपनी राय रखी। एकता ने कहा - 'बॉलीवुड में भी हार्वी विंस्टन मौजूद हैं। कहानी के दो पहलू होते हैं लेकिन लोग अक्सर दूसरे पहलू पर बात करने से कतराते हैं। यह बात पूरी तरह से सच है कि प्रोड्यूसर जैसे पावर वाले लोग होते हैं जो अपनी पोजीशन का गलत इस्तेमाल करते हैं। वहीं कुछ एक्टर्स भी हैं जो काम पाने के लिए अपनी सेक्सुअलिटी का इस्तेमाल करते हैं। मुझे ऐसा लगता है लोगों को पावर के बल पर तोलना नहीं चाहिए। ऐसा हमेशा सच नहीं होता जिनके पास पावर न हो वह पीड़ित ही हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Raveena Tondon
रवीना टंडन
रवीना टंडन ने एक टॉक शो में कास्टिंग काउच पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था- 'सच कहूं तो मेरे साथ ये कभी हुआ नहीं है। यहां कास्टिंग काउच और एक सहकर्मी के रिलेशनशिप और यौन उत्पीड़न के बीच में फर्क समझना होगा। कास्टिंग काउच तब होता है जब आप पर प्रेशर हो कि जब तक आप मुझे खुश नहीं करेंगे तब तक मैं आपको खुश नहीं करूंगा। दुर्भाग्य से लेकिन ऐसा कुछ कभी मेरे साथ नहीं हुआ। मेरी फिल्म के हीरो भी मेरे से डरा करते थे। सौभाग्य से मैंने कभी इसका सामना नहीं किया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें