फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऐसे दिखतें हैं कभी बॉलीवुड में सुपरहिट रहे ये 5 सितारे, एक की भी शक्ल पहचानना हो रहा मुश्किल

Fri, 11 Jan 2019 07:41 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bollywood
उम्र का असर हर व्यक्ति पर दिख ही जाता है चाहे उसमें हर पल अपनी हेल्थ और स्किन को लेकर एक्सपेरिमेंट करने वाले फिल्मी दुनिया के सितारे ही क्यों ना हो। लेकिन इनमें कुछ ऐसे भी हैं जो दौलत होने के बाद भी खुद का बुढ़ापा नहीं रोक पाए तो कुछेक ऐसे भी जो एक-एक हिट फिल्म देकर रातोंरात स्टार बने और फिर फिल्मों की चकाचौंध दुनिया से अचानक गायब हो गए...तो आइए जानते हैं ऐसे ही इन 5 फिल्मी स्टार्स के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
राहुल रॉय
फिल्म आशिकी से राहुल रॉय रातों रात सुपरस्टार बन गए थे लेकिन उसके आगे वो कामयाबी की सीढ़ियां नहीं चढ़ पाए। राहुल रॉय लंबे समय से लाइम लाइट से दूर रहे और बिग बॉस के पहले सीजन में हिस्सा लिया था। बिग बॉस का पहला सीजन रॉय अपने नाम करने में कामयाब रहे थे। राहुल फिल्मों से तो गायब हो गए लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे। वो कुछ फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में भी हाथ आजमाया लेकिन असफलता हाथ लगी। इसके बाद भी उनके करियर पर कुछ खास असर नहीं पड़ा। अब यह आशिकी स्टार एक बार फिर बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने वापस आ रहे हैं। जी हां, डायरेक्टर नितिन गुप्ता ने राहुल को अपनी फिल्म 'वेलकम टू रशिया' ऑफर की है। यह एक कॉमेडी ड्रामा होगी। इस बात की जानकारी खुद राहुल ने दी। 
विज्ञापन

3 of 6
anu aggarwal
1990 में आई फिल्म 'आशिकी' तो आपको याद ही होगी। आपको फिल्म की खूबसूरत हीरोइन अनु वर्गीज यानि अनु अग्रवाल भी याद होगीं। आज उनका जन्मदिन है। और वो कहानी सामने आई है, जिसे जानकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी। फोटो में वहीं अनु अग्रवाल हैं, जिनको आज पहचानना भी मुश्किल है। 1999 में अनु एक जानलेवा दुर्घटना का शिकार हुईं। जिसके बाद वह 29 दिन कोमा में रहीं। खुद अनु मानती हैं कि इस हादसे से बाहर निकलना उनके लिए मुश्किल बहुत मुश्किल था। फिल्मों से वो पहले कही दूर हो चुकी थीं। अब उनके पास वो खूबसूरत चेहरा भी नहीं था।

4 of 6
bollywood flashback satish kaul
अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार से लेकर शाहरुख खान और गोविंदा तक के साथ काम कर चुके बॉलीवुड, टेलीविजन और पंजाबी सिनेमा के कलाकार सतीश कौल की कहानी भी ऐसी ही है, जो किसी को भी रुला देगी। 1974 से 1998 तक सतीश ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले सतीश को उस जमाने में बिना मांगे काम मिलता था, आज खुशामद करने से भी कोई नहीं लेता। दरअसल सतीश के पास जो जमा-पूंजी थी वो एक बिजनेस में डूब गई। सतीश कौल आज अपनी जिंदगी बेहद तंगी में गुजार रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
dilip kumar
हिंदी सिनेमा के 'ट्रेजडी किंग' दिलीप कुमार आज सबसे ज्यादा अपनी हेल्थ को लेकर परेशान हैं।  बीतें कुछ वर्षों में उन्हें कई बार अचानक तबियत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। देवदास, नया दौर, मधुमति, मुगल ए आजम, राम और श्याम, गोपी. क्रांति, कर्मा और सौदागर जैसी हिट फिल्म देने वाले दिलीप साहब आज खुद के बंगले के लिए जंग लड़ रहे हैं। दरअसल पूरा मामला यह है कि सायरा बानो ने अपनी प्रॉपर्टी बचाने के लिए पीएम मोदी से मदद मांगी थी। सायरा का आरोप है कि बिल्डर समीर भोजवानी उनकी प्रॉपर्टी को हथियाने की कोशिश में लगा हुआ है जो हाल ही में जेल से रिहा हुआ है। अब उनको डर है कि समीर उनका बंगला ना हथिया ले। इसके लिए सायरा ने पीएम से मिलने की भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Fardeen Khan
क्यूटनेस, चॉर्मिंग पर्सनैलिटी से पहचान रखने वाले एक्टर फरदीन खान बहुत ही हैंडसम एक्टर रहे हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री छोड़े तकरीबन 8 साल हो चुके हैं। उन्हें अपनी पत्नी के साथ रेस्टोंरेट के बाहर देखा गया था जहां उनका लुक काफी चौंकाने वाला था। बात करें उनके फिल्मी करियर की तो वह साल 1998 में आई फिल्म प्रेम अग्न से बड़े परदे पर उतरे थे। इसके बाद फिल्म 'जंगल', 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 'भूत', 'जानशी', 'नो एंट्री', 'हे बेबी', 'ऑल द बेस्ट', 'देव', 'लाइफ पाटर्नर', 'एसिड फैक्ट्री' में वह दिखाई दिए। कुल मिलाकर उनका फिल्मी करियर भी कुछ खास नहीं रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें