साल 2001 में एक्टर आफताब शिवदासानी, लीसा रे, आशुतोष राणा और इरफान खान की फिल्म कसूर आई थी। इस फिल्म के गानों को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म का 'दिल मेरा तोड़ दिया' गाना आज भी कइयों की पहली पसंद है, लेकिन ये बात जानकर हैरानी होगी कि ये गाना पाकिस्तानी फिल्म अजमत के 'वो मेरे न हो सके' गाने से प्रेरित है।