पद्मावत
इस फिल्म का एक सीन ऐसा है जब बहुत गंभीरता से अलाउद्दीन कहता हैं कि उसे पद्मावती को देखना है और इसके लिए वो लड़ेंगा, जिसके बाद मेहरुन्निसा कहती हैं, खुदा से खौफ खाइए, तो अलाउद्दीन कहता हैं कि खाने में क्या है? मेहरुन्निसा बताती हैं कि ये सब है खाने में, तो तभी अलाउद्दीन उनकी बात बीच में काटते हुए कहते हैं कि जब इतना कुछ है खाने के लिए तो मैं खौफ क्यों खाऊं। इस डायलॉग को सुनने के बाद दर्शकों की भी हंसी छूट गई।