फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 सेलिब्रिटीज ने रचाई अपने से बड़ी उम्र की एक्ट्रेस से शादी, एक के बीच तो 10 साल का है अंतर

Tue, 16 Oct 2018 02:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कहा जाता है 'AGE IS JUST A NUMBER' और प्यार में तो ये बात बिल्कुल सच ही नजर आती है। प्यार की इस रेस में आपके चहेते एक्टर्स भी किसी से कम नहीं हैं। यहां शादी करने के लिए कोई स्टेटस नहीं देखता, पैसा नहीं देखता, जाति और मजहब नहीं देखता न ही देखी जाती है उम्र। आज हम ऐसे एक्टर्स की बात करेंगे जिन्होंने अपने से ज्यादा उम्र की महिला से शादी की।
विज्ञापन

2 of 6
kunal and soha
कुणाल खेमू और सोहा अली खान
कुणाल खेमू और सोहा अली खान के बीच 5 साल का अंतर है। सोहा कुणाल से 5 साल बड़ी हैं। दोनों की मुलाकात 'ढूंढते रह जाओगे' फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई। धीरे-धीरे दोनों करीब आए। सोहा और कुणाल पैरिस में छुट्टियां बिता रहे थे तभी कुणाल ने सोहा की फेवरिट रिंग के साथ उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया। आज दोनों शादी शुदा हैं और एक बेटी के पेरेंट भी हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
karan and Bipasha
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु
एक्टर करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की शादी को 2 साल हो चुके हैं। दोनों ने बंगाली रीति-रिवाज से शादी की थी। करण सिंह ग्रोवर बिपाशा से 3 साल छोटे हैं। फिल्म 'अलोने' के बाद दोनों के प्यार के चर्चा बॉलीवुड में खूब सुर्खियों में रहे थे।
 

4 of 6
Dhanush
धनुष और ऐश्वर्या
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी भी बिलकुल कहानी ही है। कहा जाता है ऐश्वर्या ने ही धनुष को अप्रोच किया था। धनुष और ऐश्वर्या 'काढाल कोंडे' के पहले शो के दौरान हुई थी। ऐश्वर्या धनुष से दो साल बड़ी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Aishwarya and Abhishek
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी 20 अप्रैल, 2007 को हुई थी। बॉलीवुड में यह जोड़ी सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। आज दोनों की एक बेटी आराध्या भी है। एक इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया कि टोरंटो में जनवरी 2007 में हुए फिल्म 'गुरु' के प्रीमियर के बाद, होटल की बालकनी में उन्होंने ऐश्वर्या को प्रपोज किया था। वैसे अभिषेक उम्र में ऐश्वर्या से 2 साल छोटे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
preity zinta
प्रीति जिंटा और जेन गुडइनफ
प्रीति जिंटा ने साल 2016 में अमेरिकी निवासी जेन गुडइनफ से शादी कर ली। बता दें के प्रीति और जेन की उम्र में 10 साल का अंतर है। प्रीति के पति उनसे दस साल छोटे हैं। प्रीति और जेन की मुलाकात अमेरिका में हुई थी। दोनों मिले और बाते आगे बढ़ी और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें