फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 5 बॉलीवुड फिल्में देखने को तरस जाएगा पाकिस्तान, अमिताभ बच्चन भी ले सकते हैं 'बदला'

Tue, 19 Feb 2019 05:14 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bollywood
वैलेंटाइन डे वाले दिन जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले से देश में चारों ओर रोष ही रोष पैदा हो रहा है।आमजन से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा व्यक्त कर शहीदों के परिजनों को आर्थिक मदद की बात कर रहे हैं। इधर बॉलीवुड इंडस्ट्री इस कायरतापूर्ण हमले से इतनी गुस्सा गई है कि उसने पाकिस्तान में अपनी फिल्म रिलीज करने से साफ इनकार कर दिया है। वहीं, पाक कलाकारों की फिल्मों में से भूमिका भी हटाई दी गई है। आइए जानते हैं हालिया उन 5 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जो पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी...
विज्ञापन

2 of 6
total dhamaal
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म टोटल धमाल की। फिल्म आने वाले शुक्रवार (22 फरवरी) को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और अरशद वारसी जैसे बड़े किरदार नजर आने वाले हैं। फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि पुलवामा हमले के चलते फिल्ममेकर ने फैसला लिया है कि वह फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज नहीं करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान - फोटो : अतुल अग्निहोत्री, ट्विटर
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इस आतंकी हमले से बेहद आहत हुए हैं और उन्होंने शहीद के परिजनों की मदद करना भी शुरू कर दिया है। बता दें कि इस ईद (जून 2019) उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भारत' रिलीज होने जा रही है। सलमान ने फैसला लिया है कि वह अपनी फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज नहीं करेंगे। पाकिस्तान के इस कायराना हमले पर सलमान ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। 

4 of 6
kesari
लिस्ट में तीसरा बड़ा नाम आता है बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की। बता दें कि अक्षय कुमार कई देशभक्ति फिल्में कर चुके हैं और उन्होंने भारत के वीर एक ऑनलाइन पहल की हुई है जिसमें शहीदों की विधवाओं और परिजनों को आर्थिक मदद दी जाती हैं। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म केसरी अगले महीने मार्च में रिलीज होने जा रही है। ऐसे में अक्षय ने इस हमले पर अपना गुस्सा व्यक्त किया है और ऐसे में फिल्म केसरी को पाकिस्तान में रिलीज करने से पैर पीछे खींचे जा सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
badla
वहीं, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी पुलवामा हमले की अपने ट्विटर अकाउंट पर कड़ी निंदा कर इसे कारयतापूर्ण कृत्य बताया है। बिग बी अपनी अपकमिंग फिल्म 'बदला' में नजर आने वाले हैं,। फिल्म 8 मार्च को रिलीज होगी, लेकिन पाकिस्तानी इस फिल्म को देखने को भी तरस सकते हैं। क्योंकि जिस तरह का माहौल देश में आतंकियों ने पैदा किया है उससे हरेक इसका जिम्मेदार पाक को ही ठहरा रहा है। हो सकता है कि इस माहौल में हालिया कोई भी फिल्म रिलीज नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेंटल है क्या - फोटो : self
आखिर में बात करेंगे  हाल ही में फिल्म मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत की। कंगना ने पुलवामा हमले में पाकिस्तान ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी कुछ देशद्रोही लोगों के होने की बात कही थी। इस बयान के साथ कंगना ने जावेद अख्तर और शबाना आजमी को भी आड़े हाथ लिया था। बता दें कि कंगना फिल्म 'मेंटल है क्या' से मार्च में फिर बड़े परदे पर नजर आएंगी। लेकिन पाकिस्तान के लिए यह फिल्म देखना भी नसीब नहीं होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें