बॉलीवुड सेलेब्स का विवादों से पुराना नाता है। हम अक्सर खबरों में इन स्टार्स से जुड़े मामले पढ़ते और देखते रहते हैं। कुछ मामले इतने बड़े हैं कि सितारों को जेल की हवा तक खानी पड़ी और कुछ ऐसे भी जिससे खूब बदनामी हुई। सिर्फ किम शर्मा ही नहीं बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जिनके खिलाफ कभी न कभी आपराधिक मामला दर्ज हुआ है। इनमें से कुछ बरी हो गए तो कुछ को जेल भी जाना पड़ा। ये हफ्ता बॉलीवुड सेलेब्स के लिए कानूनी पचड़ों से भरा हुआ रहा।
विज्ञापन
2 of 6
किम शर्मा
किम शर्मा
फिल्म 'मोहब्बतें' की किम शर्मा की मेड ने उनपर मारपीट करने का आरोप लगाया है। 31 वर्षीय एस्थर खेस जो कि किम के घर 27 अप्रैल से काम पर लगी थी, जब 21 मई को वह कपड़े धोने का काम कर रही थी। बताया जाता है कि वह लाइट और डार्क कलर के कपड़ों को अलग करना भूल गई। जिसकी वजह से किम के कपड़े खराब हो गए और इसलिए किम ने उनके साथ मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
3 of 6
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक नई मुसीबत में फंस गई हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने प्रियंका को अवैध निर्माण करने पर कानूनी नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि बीएमसी ने उन्हें अंधेरी वेस्ट इलाके के ओशिवारा में दफ्तर और उसी के पास बने एक अन्य कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के अंदर कथित रूप से अवैध निर्माण करने पर यह नोटिस भेजा है।
4 of 6
Satyameva Jayate
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते पर बीजेपी के एक नेता ने एफाईआर दर्ज कराई है। बीजेपी माइनॉरिटी मोर्चा के सिटी जनरल सेक्रेटरी सैय्यद अली जाफरी का कहना है कि फिल्म का ट्रेलर धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। इस मामले से जुड़े एक वकील ने कहा, ट्रेलर में मुहर्रम को गलत तरीके से दिखाया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
अंकित तिवारी, विनोद कांबली अपनी पत्नी के साथ और अंकित तिवारी के पिता आर तिवारी
विनोद कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट के खिलाफ मारपीट के एक मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया ने जिस शख्स के साथ मारपीट की है, वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अंकित तिवारी के पिता हैं।
महाअक्षय चक्रवर्ती
सुपर स्टार मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली और उनके बेटे महाअक्षय के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। दिल्ली की रोहणी कोर्ट ने पुलिस को योगिता बाली और महाअक्षय के खिलाफ यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और सहमति के बिना गर्भपात करने आरोप में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। रोहिणी कोर्ट ने महाअक्षय चक्रवर्ती के खिलाफ रेप के आरोप में बेगमपुर थाने की पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का ओदश दिया है।