नदिया के पार फिल्म का एक सीन
नदिया के पार
1982 में रिलीज हुई फिल्म नदिया के पार भोजपुरी की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। ये फिल्म पूरी तरह पारिवारिक फिल्म थी, जिसे आज भी बड़े चाव से देखा जाता है। जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तब टिकट खिड़की पर घंटों खड़े होकर लोग इस फिल्म के टिकट के लिए मशक्कत करते थे। भोजपुरी मिश्रित हिंदी में इसके संवाद और गाने काफी हिट हुए थे। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में इस फिल्म की शूटिंग की गयी थी, तब सचिन और साधना बिलकुल फ्रेश चेहरे थे। यह फिल्म न केवल उत्तर प्रदेश और बिहार में, बल्कि पूरे देश में ब्लॉकबस्टर साबित हुई।