फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल अवॉर्ड 2018: इन 11 विजेताओं को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, तस्वीरों में देखिए यादगार लम्हा

Fri, 04 May 2018 11:18 AM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Boney Kapoor
65वें नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी में 140 में से 11 विजेताओं को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया है। जबकि बाकी विजेताओं को सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने अवॉर्ड दिया। तो चलिए तस्वीरों में देखिए किन 11 लोगों को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। 
विज्ञापन

2 of 9
Boney Kapoor
सौतेली मां की छवि को बदलने की कोशिश करती फिल्म 'मॉम' को दो नेशनल अवॉर्ड मिले हैं। फिल्म में अभिनय के लिए मरणोपरांत श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। 
विज्ञापन

3 of 9
Riddhi Sen
समलैंगिक प्रेम कहानी वाली फिल्म 'नगरकीर्तिन' के लिए 19 वर्षीय रिद्धी सेन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। 

4 of 9
Jayaraj
बेस्ट डायरेक्शन के लिए मलयालम फिल्म 'भयानाकम' को चुना गया है। इसके लिए डायरेक्टर जयराज को अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन

5 of 9
Rima Das
बेस्ट फीचर फिल्म और बेस्ट एडिटिंग अवॉर्ड विलेज रॉकस्टार को मिला। इस अवॉर्ड के लिए रीमा दास को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

6 of 9
Akshay Khanna
मरणोपंरात विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड दिया गया। इस अवॉर्ड को लेने के लिए उनके बेटे और अभिनेता अक्षय खन्ना आए। जिस वक्त दादा साहेब पुरस्कार के लिए दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना का नाम पुकारा गया तो उनके अभिनेता बेटे अक्षय खन्ना और मां कविता खन्ना बेहद भावुक हो गईं। 
विज्ञापन

7 of 9
Popatlal Shah
नर्गिस दत्त अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीचर फिल्म ऑन नेशनल इंटीग्रेशन मराठी फिल्म धप्पा को दिया गया। यह अवॉर्ड सुमतिलाल पोपटलाल शाह ने लिया।

8 of 9
Boby
बेस्ट बुक ऑन सिनेमा अवॉर्ड अंग्रेजी किताब मातम्गी मणिपुर को चुना गया। जिसके लिए बॉबी वॉशेन्गबम को अवॉर्ड मिला। 
विज्ञापन

9 of 9
a r rahman
मॉम फिल्म में बैकग्राउंड स्कोर के लिए ए आर रहमान को पुरस्कार मिला है। ए आर रहमान को इस बार दो नेशनल अवॉर्ड मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें