फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जब हैरी मेट सेजल' में बोर कर गए शाहरुख...न लुक न एक्टिंग कुछ भी नहीं लगा इंप्रेसिव

Sat, 12 Aug 2017 03:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 11
jab harry met sejal
शाहरुख खान की फिल्म हो तो फैंस की उम्मीदें सातवें आसमान पर पहुंच ही जाती हैं लेकिन इस बार रिलीज हुई किंग खान की 'जब हैरी मेट सेलज' को देख लोगों का मूड कुछ ऐसा बिगड़ा की अब ये फिल्म लोगों के तीखे कमेंट्स का शिकार हो रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं लेकिन इस फिल्म की ढीली कमाई इस बात को बयां कर रही हैं कि इस फिल्म में शाहरुख और अनुष्का का जादू लोगों पर नहीं चढ़ा बल्कि उलटे इस जोड़ी ने लोगों को खूब बोर किया। 

तो अगर अब आप भी इस फिल्म को देखने की सोच रहें तो हम आपको ये बता दें आखिर किन दस वजहों से ये फिल्म लोगों के दिलों परअपनी धाक जमाने में पूरी तरह फेल हो गई।
विज्ञापन

2 of 11
Jab Harry Met Sejal
किसी भी फिल्म की कहानी उसकी जान होती है लेकिन इस फिल्म में शुरू से आखिरी तक कहानी ढूढने की कोशिश आपकी जारी रहेगी। लेकिन इतना जरूर है कि अलग-अलग लोकेशन आपके मन को बहला सकते हैं। 

पढ़ें- क्या शाहरुख की फिल्म का होगा 'ट्यूबलाइट' जैसा हश्र? नहीं मिल रहे हैं दर्शक
विज्ञापन

3 of 11
jab harry met sejal
इस फिल्म के कई सीन्स ऐसे हैं जो देखने पर आपको अखर सकते हैं। एक गाने में अपनी शर्ट उठाकर शाहरुख अपना पेटे दिखाते हैं तो अनुष्का अपनी शर्ट ऊपर कमर का हिस्सा दिखाती हैं। ये सीन देखकर ये ख्याल जरूर आएगा आखिर इसका मतलब क्या है?  

4 of 11
शाहरुख खान
किंग खान का रोना हो या फिर हंसना हो सभी लोग उनके हर एक्शन के दीवाने हैं। लेकिन इस फिल्म में राधा गाने से कुछ सेकेंड पहले ही शाहरुख खान का रोने वाला एक सीन दिखाया गया है जिसमें उनका रोना आपको इमोशनल करने के बजाय इरीटेट कर देगा। भाई DDLG और कुछ कुछ होता है जैसी फिल्मों में आपका रोना लोगों ने पसंद किया था लेकिन अब आप न तो राज हैं और न राहुल।  
विज्ञापन

5 of 11
शाहरुख खान
इस फिल्म के एक सीन में शाहरुख अनुष्का को हग कर रहे हैं। उनके हाथों की झुर्रियां तक इस सीन में साफ दिख रही हैं। चेहरा ही नहीं अब तो हाथ पैर भी आपकी बढ़ती उम्र को साबित कर रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 11
Jab Harry Met Sejal
किंग खान के signature step जिसमें वह दोनों दोनों बांहें फैलाकर लोगों को मोहब्बत का संदेश देते हैं भी लोगों को बोर कर गया। बटरफ्लाई गाने में उन्होंने signature step जिस तरह से किया उसे देखने के बाद तो अब यही लगेगा बस अब बहुत हुआ। कुछ और कीजए किंग खान! 
विज्ञापन

7 of 11
शाहरुख खान
'बटरफ्लाई' गाना खेतों में शूट किया गया है। जिसमें शाहरुख को गांव का छोरा दिखाया गया है लेकिन वहां पर भी इम्तियाज एकदम फेल हुए हैं। शाहरुख के सिर पर पगड़ी किसी भी तरह से उनके लुक से मैच नहीं कर रही। शाहरुख का वीर जारा में पंजाबी लुक लोगों को खूब भाया था मगर इसमें तो शाहरुख अजीब ही लग रहे हैं।  

8 of 11
शाहरुख खान
इस फिल्म में शाहरुख और अनुष्का की कैमिस्ट्री आपको पसंद नहीं आएगी। जगह -जगह पर आपको ऐसा लगेगा कि इसके आगे न ही देखें तो बेहतर होगा। 

9 of 11
शाहरुख खान
अनुष्का की सगाई की रिंग खोने के बाद उसे ढूढने का पूरा सीक्वेन्स आपको बोर कर सकता है क्योंकि फिल्म में अनुष्का खोई हुई रिंग को ढूढने के लिए न सिर्फ अपनी फ्लाइट मिस करती है बल्कि उन जगहों पर दोबारा रिंग को तलाशने जाती हैं। जो आपको पैसे और समय दोनों की बर्बादी लगेगा। शाहरुख की अनुष्का के साथ अजीबो-गरीब हरकतें लोगों को गुस्सा ही दिलाती हैं।

10 of 11
अनुष्का शर्मा
हैरी का हमेशा खोया रहना भी समझ के परे है। फिल्म में बार-बार पंजाब के दृश्य दिखते हैं। खेतों में लहराता दुपट्टे का सीन भले ही खूबसूरत हो लेकिन उसे हैरी की यादों से क्या लेना था, ये समझ नहीं आता। कहीं दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे का सीन तो शाहरुख नहीं याद कर रहे थे? भाई वो समय कुछ और था ये वक्त कुछ और है। अभी नहीं समझे तो फिर....
विज्ञापन

11 of 11
अनुष्का शर्मा
सेजल का खुद को हैरी की गर्लफ्रेंड बताना अजीब लगता है। ऐसा लगता है वो जबरदस्ती ही हैरी की जिंदगी में घुसी चली जा रही हैं। एक सीन में वो हैरी की एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ बात करती हैं जो बेवजह लगता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें