फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच्ची घटनाओं पर बनी हैं बॉलीवुड की ये 10 जबरदस्त फिल्में, 9वें नंबर वाली जरूर देखी होगी आपने

Sun, 20 May 2018 07:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Bollywood
हिंदी सिनेमा शुरू से लेकर अब तक अपना स्वरूप बदलता आ रहा है। हर तरह की फिल्म अभी तक देखने को मिल चुकी है। चाहे उसमें क्राइम बेस्ड हो या फिर लव रोमांटिक। इतना ही नहीं बॉलीवुड में एक्शन, थ्रीलर और संस्पेेंस से भरपूर फिल्मों का भी लोगों ने आनंद उठाया है। लेकिन जो सबसे बड़ी बात है वो यह है कि बॉलीवुड में ऐतिहासिक और सच्ची घटनाओं पर भी फिल्में बनती आ रही हैं। ऐसे में बात करेंगे उन 10 हिंदी फिल्मोंं की जो असल घटनाओं पर आधारित हैं....
विज्ञापन

बैंडिट क्वीन (1994)

2 of 11
फूलन देवी पर बनी फिल्म बैडिट क्वीन का एक दृश्य (फाइल फोटो)
मिस्टर इंडिया जैसी सुपरहिट फिल्म डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर शेखर कपूर ने फिल्म बैंडिट क्वीन का भी डायरेक्शन किया था। फिल्म एक महिला फूलन देवी के जीवन पर आधारित थी जो सामाजिक उत्पीड़न से परेशान होकर एक डकैत बन बदला लेने लगी। फिल्म को आलोचकों द्वारा बहुत सराहा गया था। 
विज्ञापन

शूटआउट एट लोखंडवाला (2007)

3 of 11
Bollywood
मुंबई में वैसे तो कई घटनाएं हुई हैं लेकिन उनमें से एक है साल 1991 में मुंबई पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच हुए लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स शूटआउट की। इस फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया थे जबकि अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और विवेक ओबेराय मुख्य भूमिकाओं में थे। 

ब्लैक फ्राइडे (2007)

4 of 11
Bollywood
मुंबई में ही लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स शूटआउट के दो साल बाद साल 1993 में बम धमाके किए गये। फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था लेकिन यह फिल्म विवादों में रहने के चलते तीन साल बाद रिलीज हुई थी। बता दें कि, फिल्म हुसैन जैदी की किताब पर आधारित थी। 
विज्ञापन

वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई (2010)

5 of 11
Bollywood
मुंबई में एक बार फिर दुख की घड़ी आई जब अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और हाजी मस्तान का नाम सामने आया। दोनों ने मुंबई में अपनी दहशत फैला रखी थी। फिल्म को मिलन लूथरिया ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में अजय देवगन और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में थे। 
विज्ञापन

नो वन किल्ड जेसिका (2011)

6 of 11
Bollywood
जेसिका लाल हत्याकांड की आवाज तो देशभर में गूंजी थी। यह घटना साल 1999 की है। इस घटना पर आधारित फिल्म में रानी मुखर्जी और विद्या बालन मुख्य किरदार में थे। राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी।
विज्ञापन

स्पेशल 26 (2013)

7 of 11
Bollywood
डायरेक्टर नीरज पांडे ज्यादातर फोर्स को लेकर फिल्में करते दिखाई देते हैं। ऐसे में उन्होंने साल 1997 में मुंबई में हुई ओपेरा हाउस लूट को लेकर भी फिल्म बनाई। इस फिल्म में कुछ लोग एक प्लान के तहत सीबीआई अधिकारी बनकर ज्वेलरी शोरूम पर रेड डालते हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ अनुपम खेर और मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में हैं। 

मद्रास कैफे (2013)

8 of 11
Bollywood
देश के जाने-माने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्याकांड पर आधारित इस फिल्म में श्रीलंका के गृहयुद्ध को भी दर्शाया गया है। फिल्म में जॉन अब्राहम ने बेहतरीन अभिनय किया और फिल्म दर्शकों व अालाचकों को काफी पसंद आई।

द अटैक ऑफ 26/11 (2013)

9 of 11
Bollywood
वहीं, साल 2008 में मुंबई बम धमाकों से पूरा देश दहल उठा था। जिसमें सैकड़ों मासूम लोगों की जान गई थी। इस हमले पर आधारित फिल्म में मुंबई के संयुक्त कमिश्नर राकेश मारिया (नाना पाटेकर) की नजर से मुंबई हमले को दिखाया गया था। 

तलवार (2015)

10 of 11
Bollywood
यूपी के नोएडा में इस हाइप्रोफाइल केस की गुत्थी ने लोगों को कई सालों तक उलझाए रखा। ऐसे में बॉलीवुड ने बहुचर्चित आरुषि हत्याकांड पर फिल्म बनाकर लोगों को सच्चाई से रूबरू करवाया। फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में इरफान खान, नीरज काबी और कोंकना सेन शर्मा ने अहम रोल निभाया है।
विज्ञापन

एयरलिफ्ट (2016)

11 of 11
Bollywood
आखिर में बात करेंगे आर. के. मेनन द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म एयरलिफ्ट की । फिल्म इराक-कुवैत युद्ध के समय कुवैत में फंसे भारतीयों की कहानी पर आधारित है, जो घर वापसी के लिए दिन-रात बेचैन हो रहे थे। फिल्म में अक्षय कुमार, निमरत कौर और पूरब कोहली ने अभिनय किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें