फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म प्रमोशन नहीं, बल्कि 'पद्मावती' के बिग बॉस के घर जाने की ये थी असल वजह

Tue, 21 Nov 2017 01:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 6
Bigg Boss 11
रियल्टी शो बिग बॉस-11 के वीकेंड के वार में फिल्म 'पद्मावती' की प्रमोशन करने पहुंची दीपिका के घर में जाने की कुछ और ही वजह सामने आ रही है। बता दें  कि दीपिका फिल्म की प्रमोशन करने नहीं, बल्कि सलमान से इस बात की गुहार लगाने गईं थी...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Deepika Padukone
फिल्म 'पद्मावती' को लेकर हो रहे जोरदार प्रदर्शन के बीच फिल्म में पद्मावती का किरदार निभा रहीं दीपिका पादुकोण बिग बॉस के घर पहुंची। सबको यही लग रहा था कि पद्मावती फिल्म की प्रमोशन के लिए आईं हैं। लेकिन सूत्रों की माने तो इसके पीछे की असल वजह है ये है कि सलमान और संजय लीला भंसाली के बीच कुछ बाते चली थीं।
विज्ञापन

3 of 6
Sanjay and Salman
आपको बता दें कि संजय ने सलमान खान से ये गुहार लगाई कि वे बिग बॉस के प्लेटफॉर्म से फिल्म की सच्चाई के बारे में बताए जिससे कि प्रदर्शनकारियों तक ये बात पहुंचे और वे विरोध करने से पीछे हट जाए। संजय ने सलमान को पहले पूरे विवाद के बारें में बताया और फिर उनसे नेशनल टेलीविजन पर फिल्म के लिए क्लेरीफिकेशन करने को कहा।

4 of 6
पद्मावती - फोटो : amar ujala
संजय ने आगे बताया कि फिल्म में ऐसा कोई सीन नहीं है जिससे ये साबित हो कि पद्मावती के चरित्र से खिलवाड़ किया गया है। यहां तक कि फिल्म में रणवीर और दीपिका के बीच कोई इंटीमेट सीन भी नहीं फिल्माया गया है। संजय ने सलमान को ये भी बताया कि ये सब जानने के बाद भी करणी सेना के लोग बिल्कुल भी मानने को तैयार नहीं हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Sanjay Leela bhansali
संजय ने सलमान को ये बात भी बताई कि दीपिका और फिल्ममेकर का सिरकलम करने वालों को ईनाम में बड़ी राशि दी जाएगी। इतना ही नहीं फिल्म के मैनेजर की नाक काटने की भी धमकी दी गई है। हालांकि संजय के कहने पर सलमान ने अपने शो में पद्मावती को लेकर काफी बात साफ की लेकिन उनकी सफाई का कोई असर होता दिखाई नहीं दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
PADMAVATI BAN
बता दें कि फिल्म के खिलाफ हो रहे विरोध के चलते रिलीज की तारीख को भी अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है और मेकर्स की तरफ से रिलीजिंग डेट को लेकर कोई राय नहीं बन पा रही है। बता दें कि फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होनी थी।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें