फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेकओवर ने बदल दी थी करिश्मा कपूर की किस्मत, लोग बुलाते थे लेडी रणधीर कपूर, अब दिखती हैं ऐसी

Tue, 25 Jun 2019 11:23 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : amar ujala

करिश्मा कपूर इन दिनों लंदन में बहन करीना कपूर के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। फिल्मों से दूरी बना चुकीं करिश्मा अब वेब सीरिज में हाथ आजमा रही हैं। करिश्मा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं लेकिन पहचान उन्हें 'राजा हिंदुस्तानी' से ही मिली। आज 'Then and Now' कॉलम में हम बात करेंगे करिश्मा कपूर की। हम आपको बताएंगे समय के साथ करिश्मा के लुक में कितना बदलाव आया।

 

विज्ञापन

2 of 5
karishma kapoor
कपूर खानदान से ताल्लुक होने के बावजूद करिश्मा को बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। करिश्मा ने जब बॉलीवुड में एंट्री की थी तो उनके लुक को लेकर काफी मजाक बनाया गया था। किसी ने उन्हें लेडी रणधीर कपूर कहा तो कुछ ने कहा कि वे लड़के जैसी दिखाई देती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
karishma kapoor
करिश्मा की पहली फिल्म 'प्रेम कैदी' थी। इस फिल्म में उन्होंने साउथ के हीरो हरीश कुमार के साथ काम किया था लेकिन इस फिल्म में करिश्मा के लुक का खूब मजाक उड़ा। करिश्मा को लोग लड़के जैसी लुक वाली लड़की कहते थे लेकिन 'राजा हिंदुस्तानी' में उनके मेकओवर के बाद लोगों का नजरिया बदल गया। 

4 of 5
karishma kapoor
1997 में करिश्मा को एक के बाद एक 3 सुपर डुपर हिट फिल्में मिली। 'जुड़वा', 'हीरो नंबर 1' और दिल तो पागल है। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। 'दिल तो पागल है' के लिए करिश्मा को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karishma kapoor - फोटो : social media
2012 में करिश्मा ने करीब 9 साल बाद विक्रम भट्ट की फिल्म ‘डेंजरस इश्क’ से फिल्मों में वापसी की थी। फिल्म नहीं चल पाई करिश्मा फिलहाल फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। करिश्मा कपूर जल्द ही ऑल्ट बालाजी की नई वेब-सीरीज मेंटलहुड में दिखाई देंगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें