Alicia Rodis
- फोटो : social media
इससे पहले, कलाकारों की ऐसी देखरेख का जिम्मा कॉस्ट्यूम और मेकअप कलाकारों के जिम्मे होता है। ये लोग रोब्स हाथ में लेकर खड़े रहते थे और शॉट्स के बीच में कलाकारों को ढंकने का काम करते थे। इस दौरान वे इस बात का ख्याल रखते थे कि कैमरा ज्यादा चीजों को नहीं दिखाए, जितने की सहमति है उससे ज्यादा नहीं दिखाए। अब इंटिमेसी कॉर्डिनेटर, सेट पर एक नई भाषा शैली लेकर आए हैं, जिसमें सेक्स की बात नहीं होती है। पेस बताती हैं, "जब कलाकार एक दूसरे के जिस्म को टटोल रहे होते हैं तो यह काम किरदार कर रहा होता है लेकिन कलाकारों में मसल्स लेवल का कांटैक्ट होता है। अपने पार्टनर को सहलाने के लिए मैं कलाकारों को कहूंगी कि आप अपने पार्टनर के चेहरे की तरफ थोड़ा स्किन कांटैक्ट कीजिए।" हालांकि इंटिमेसी सुपरवाइज़र की नई भूमिका को अपनाने में इंडस्ट्री में थोड़ा रूखापन भी दिख रहा है। पहली नज़र में निर्देशकों और प्रोड्यूसरों को शूटिंग की रफ्तार धीमी होने का डर है। इसके अलावा वित्तीय चिंताएं भी हैं, क्योंकि स्पेशलिस्ट को अनुबंधित करने से खर्चा बढ़ेगा और छोटे प्रोडक्शन हाउसेज के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी। पेस बताती हैं, "हम लोग सेक्स पुलिस नहीं है। कई बार निर्देशकों को ये लगता है कि वो जैसी न्यूडिटी चाहते हैं, उसे रोकने के लिए ही हम हैं, जबकि हमारा यह काम नहीं है।"
यारित डोर बताती हैं, "किसी इंटिमेसी एक्सपर्ट के साथ काम करने के बाद कुछ निर्देशकों को लगता है कि इस अतिरिक्त शख़्स के चलते उनका भार थोड़ा कम हो गया है। तो यह सुरक्षित उपाय भी है।" हालांकि बदलाव को लेकर हमेशा से हिचकने वाली इंडस्ट्री में यह ज़रूरत भरा बदलाव है। कलाकारों, खासकर महिला कलाकारों को अपने हक की बात कहने से रोकने वाले 'यस कल्चर' में यह एक बदलाव जैसा ही है। पेस बताती हैं, "यह एक तरह से सेट पर पॉवर का डिस्ट्रिब्यूशन भी है। हमें ऐसे निर्देशक चाहिए जो एक्टरों की बात सुन सकें और ऐसे एक्टर चाहिए जो निर्देशक की ज़रूरत के मुताबिक अभिनय कर सकें।" इंटीमेसी कोरियोग्राफी में ट्रेनिंग लेने वाले प्रोफे़शनल्स की संख्या जिस तरह से बढ़ रही है, इंटिमेसी को लेकर जागरूक कलाकारों की संख्या जिस तरह से बढ़ रही है, उससे इंडस्ट्री में बदलाव आने में मदद मिलेगी। समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक इंटिमेसी डायरेक्टर्स इंटरनेशनल के सर्टिफ़िकेशन कोर्स की 10 सीटों के लिए 70 लोगों ने आवेदन दिया था। गैब्रिएल कार्टिरिस बताती हैं, "सच्चाई यही है कि इंडस्ट्री में इंटिमेसी कार्डिनेटर ज्यादा नहीं हैं और मांग का बढ़ना शुरू ही हुआ है।" कलाकारों के मुताबिक, ऐसे कार्डिनेटरों में भी विविधता का होना जरूरी है, ये तभी होगा जब ज्यादा लोग इसमें आएंगे। रोडिस बताती हैं, "अभी तो ज्यादातर महिलाए ही हैं, हमें भी विभिन्न पृष्ठभूमि के ऐसे लोग चाहिए जो चीजों को विस्तृत नजरिए से देखते हों।" रोडिस बताती हैं, "कई बार गोरे इंटिमेसी कार्डिनेटर का होना उपयुक्त नहीं होता जो नहीं जानते कि लोगों के लिए रंगों का सुरक्षित समूह कैसे बनाया जाए, हमें ऐसी जागरूकता की भी जरूरत है।"