फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patani: समुंदर किनारे दिलकश अंदाज में नजर आईं दिशा पाटनी, कातिलाना अदाएं देख दीवाने हुए फैंस

Fri, 05 Aug 2022 03:46 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों अपनी फिल्म अपनी द विलेन रिटर्न्स को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। अभिनेत्री की इस फिल्म दर्शकों को सिरे से नकार दिया है।

विज्ञापन
1 of 4
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों अपनी फिल्म अपनी द विलेन रिटर्न्स को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। अभिनेत्री की इस फिल्म दर्शकों को सिरे से नकार दिया है। फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। भले ही एक्ट्रेस की यह फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई हो, लेकिन इसका अभिनेत्री की लोकप्रियता पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। अभिनेत्री अब भी दर्शकों के बीच उतनी ही मशहूर हैं। फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहने वाली एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने हाल ही में अपना एक लेटेस्ट वीडियो फैंस के साथ साझा किया है। 

विज्ञापन

2 of 4
दिशा पाटनी - फोटो : instagram

एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसी वीडियो में दिशा एक बार फिर अपनी दिलकश अदाओं से अपने फैंस को घायल करती नजर आ रही हैं। कुछ घंटे पहले शेयर की गई इस वीडियो में अभिनेत्री समुंदर किनारे मस्ती करते हुए नजर आईं। वीडियो में दिशा सफेद रंग के शॉर्ट्स और ब्रालेट टॉप मे नजर आ रही हैं। खुले बालों में अभिनेत्री अपनी कातिल अदाओं से फैंस का दिल लूट रही हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 4
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram

वीडियो में दिशा अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दिशा ने कैप्शन में लिखा- एक विलेन रिटर्न्स। वहीं, उनके फैंस भी लगातार इस वीडियो पर कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, गॉर्जियस। वहीं एक ने लिखा, खूबसूरत। वहीं एक और यूजर ने लिखा, ये बहुत प्यारी है। इसके अलावा फैंस लगातार उनके इस पोस्ट पर कमेंट कर उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं। 

 
विज्ञापन

4 of 4
दिशा पाटनी-तारा सुतारिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री दिशा पाटनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द विलेन रिटर्न्स में आई हैं। यह फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से कुछ प्रतिक्रिया नहीं। यह फिल्म साल 2014 की हिट फिल्म एक विलेन का सीक्वल है। सीरीज में दिशा पाटनी के अलावा अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिकाएं में नजर आए हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें