फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर यूजर ने पूछा- सही बताना कितना दिया पीएम फंड में? शाहरुख ने दिया ये जवाब

Tue, 21 Apr 2020 01:12 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
किंग ऑफ रोमांस के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के चर्चे पूरी दुनिया में होते हैं। भले ही वो कुछ समय से फिल्मों में न दिखाई दिए हों लेकिन कहीं से भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। शाहरुख एक्टिंग के अलावा अपनी दरियादिली और हाजिर जवाबी के लिए भी मशहूर है। अक्सर वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से संवाद करते हैं। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने  ट्विटर पर #AskSRK सेशन रखा, इस दौरान फैंस ने उनसे कई अजीबोगरीब सवाल पूछे।
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस के सवालों पर शाहरुख ने मजेदार तरीके से उनका जवाब दिया। इन सवालों के बीच एक यूजर ने शाहरुख से उनके डोनेशन के बारे में सवाल पूछा। यूजर ने लिखा- 'शाहरुख सर सही बताना कितना दिया पीएम फंड में?' शाहरुख ने जवाब में लिखा- 'सच में...खजांची है क्या?' 

विज्ञापन

3 of 6
shahrukh khan and salman khan
एक फैन ने शाहरुख खान से कोरोना पर बनाए सलमान खान के गाने के बारे में भी पूछा। उसने लिखा, 'सलमान खान ने अपना नया गाना करोना ना रिलीज किया है। इस गाने को खुद सलमान ने ही गाया है। क्या आपने वो गाना सुना?' शाहरुख ने जवाब दिया-  'भाई कमाल का सिंगल और सिंगर है।'

4 of 6
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
एक और यूजर ने पूछा- 'हमारी फिल्म इंडस्ट्री पर कोरोना वायरस के प्रभाव को कैसे देखते हैं? क्या आपको लगता है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद एक अलग दुनिया होगी?' जवाब में शाहरुख ने लिखा- 'मुझे लगता है कि हम सभी को पॉज दबाना होगा...फिर रिसेट करें और तब प्ले करके दुनिया को आगे बढ़ाएं।'

विज्ञापन

5 of 6
Kajol and Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
एक फैन पूछा- सर आप को इतने लोग भला बुरा कहते है फिर भी आप ऐसे कूलमाइंड से उनको कैसे  सह लेते हो? इसके जवाब शाहरुख ने बहुत ही होशियारी के साथ दिया। उन्होंने लिखा- 'बापू जी ने सिखाया था..बुरा मत देखो, ना सुनो, ना कहो । उसी का पालन करता हूं आज तक।'

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shahrukh khan car - फोटो : instagram
बता दें कि शाहरुख खान इन दिनों कोरोना वायरस से जंग में खुलकर देश की मदद कर रहे हैं। उन्होंने पीएम केयर फंड के अलावा और कई संस्थाओं में आर्थिक सहायता दी है। इसके साथ ही 25000 PPE किट और रोटी बैंक के लिए शाहरुख ने मदद दी है। साथ ही सड़क पर घूमने वाले जानवरों को लेकर भी उन्होंने लोगों से खाना खिलाने और उनका ख्याल रखने की अपील की है।

अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा, उन्हें और मुहम्मद अली को लेकर फिल्म बनाना चाहते थे प्रकाश मेहरा



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें