फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Untold Story of C Shankaran Nair: अक्षय कुमार के करियर को उड़ान देगी धर्मा की यह फिल्म, अगले साल होगी रिलीज?

Wed, 04 Sep 2024 11:40 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी और अक्षय कुमार, अनन्या अभिनीत फिल्म 'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी शंकरन नायर' का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। फिल्म की रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट सामने आया है। 
 
विज्ञापन
1 of 1
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में बन रही हैं और रिलीज के बाद दर्शकों का दिल जीतती नजर आ रही हैं। अब इसकी अगली फिल्म को लेकर खुश करने वाली जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो, आगामी बायोपिक 'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी शंकरन नायर' की रिलीज डेट पर विचार किया जा रहा है। करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म पूरी होने वाली है। यह अगले साल यानी 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। 

अक्षय कुमार के करियर को मिलेगी उड़ान!

फिल्म 'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी शंकरन नायर' जलियावाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ सी शंकरन नायर की कानूनी लड़ाई की कहानी बताती है। हालांकि, दमदार कहानी के बावजूद बीते दिनों रिलीज 'मैदान' और अन्य कुछ चर्चित बायोपिक्स भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं। ऐसे में यह फिल्म कितना कमाल दिखाएगी और क्या यह अक्षय कुमार के करियर के लिए संजीवनी साबित होगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा। 
 

Eye Infection: बदलते मौसम में इन्फेक्शन से इस संगीत सुपरसितारे की हालत खराब, बोले, ठीक से दिखना बंद हो गया है

अगले साल रिलीज होगी फिल्म

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी शंकरन नायर' इस साल नहीं लेकिन अगले साल यानी 2015 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। 'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी शंकरन नायर' में अक्षय कुमार और अनन्या पांडे वकील की भूमिका निभाते नजर आएंगे। खिलाड़ी कुमार का किरदार एक वरिष्ठ और अत्यधिक सम्मानित वकील का है, जबकि अनन्या पांडे का किरदार एक जूनियर वकील का है। दोनों किरदारों के बीच कोई रोमांटिक सबप्लॉट नहीं है।
 

Pooja Hegde Deva: पूजा हेगड़े ने पूरी की 'देवा' की शूटिंग, फिल्म की टीम ने अभिनेत्री को भेजा खास संदेश

 

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार हुई फिल्म

'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी शंकरन नायर' की शूटिंग दिल्ली की जामा मस्जिद और मुंबई के गोरेगांव सहित विभिन्न स्थानों पर की गई। फिल्म की शूटिंग के लिए जलियांवाला बाग की नकल करने वाला एक विशाल सेट भी बनाया गया था। करण जौहर के इस बायोपिक पर काम करने की खबर पहली बार 2021 में सामने आई, जिसमें मुख्य भूमिका निभाने के लिए अक्षय कुमार पिछले साल शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें