फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या करण जौहर की पार्टी के वीडियो में दिख रही सफेद चीज ड्रग्स है? सामने आई सच्चाई

Wed, 31 Jul 2019 11:43 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Karan Johar - फोटो : social media
करण जौहर की पार्टी में पहुंचे कई बड़े सितारों का एक वीडियो सामने आने के बाद खूब बवाल हो रहा है। इस पार्टी में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा खान, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, अयान मुखर्जी, जोया अख्तर, शाहिद कपूर और विक्की कौशल से जैसे बड़े सितारे नजर आए थे। वीडियो में सभी स्टार्स के हाव भाव थोड़े से अलग दिख रहे हैं, जिसके चलते कई लोगों ने ये कहा कि सभी स्टार्स नशे में धुत हैं। शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिरसा ने ट्वीट कर कहा कि सभी सेलेब ड्रग्स के नशे में हैं । अब इस वीडियो की एक सच्चाई सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 5
Vicky Kaushal - फोटो : social media
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने विक्की कौशल को सबसे ज्यादा टारगेट किया। दरअसल विक्की जहां बैठे थे उनके बगल में सोफे पर एक सफेद रंग की चीज नजर आ रही है।  विक्की इस वीडियो में अपने नाक पर हाथ रखते हुए भी दिख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
vicky kaushal, ranbir kapoor - फोटो : social media
विक्की के पीछे सोफे पर रही चीज को कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ड्रग का पैकेट बताया। वहीं विक्की के हाव-भाव को देखकर लोगों ने कहा कि वो नशे में पूरी तरह धुत नजर आ रहे हैं।

4 of 5
ranbir kapoor - फोटो : social media
अब धीरे-धीरे इस वीडियो की सच्चाई भी सामने आ रही है। करण जौहर द्वारा शेयर की गई इस वीडियो को स्लो मोशन में देखने पर नजर आता है कि विक्की कौशल के बगल में रखी सफेद चीज कोई ड्रग्स नहीं है बल्कि उनके बगल में लाइट रिफ्लेक्ट हो रही थी। स्लो मोशन को ध्यान से देखने पर ये भी पता चलता है कि ये लाइट तेजी से गायब भी हो जाती है।



विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिलिंद देवड़ा - फोटो : ANI
बता दें कि मनजिंदर सिरसा के आरोपों को कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने बकवास कहते हुए उनसे माफी मांगने के लिए कहा है । उन्होंने लिखा, 'मेरी पत्नी भी इस पार्टी में मौजूद थीं । यहां किसी ने भी ड्रग्स नहीं ली थी । इसलिए झूठ बातें फैलाना और ऐसे लोगों को बदनाम करना बंद करें जिन्हें आप जानते तक नहीं । मुझे उम्मीद है कि आप हिम्मत जुटाएंगे और सामने आकर माफी मांगेंगे ।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें