फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kashmir Files: 'द कश्मीर फाइल्स' से विवेक अग्निहोत्री ने बनाई थीं ये फिल्में, एक फिल्म में बोल्ड सीन की वजह से झेलनी पड़ी थी आलोचना

Thu, 17 Mar 2022 12:59 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
विवेक अग्निहोत्री की फिल्में - फोटो : social media
'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कश्मीरी पंडितों के इस फिल्म के लिए उन्हें दर्शकों से लेकर बड़ी हस्तियों तक से सराहना मिल रही है। हालांकि इससे पहले भी विवेक अग्निहोत्री कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। भले ही विवेक अग्निहोत्री को इन फिल्मों से लोकप्रियता न मिली हो लेकिन उनकी बनाई कई फिल्में अपने बोल्ड सीन की वजह से हिंदी सिनेमा में खूब चर्चा में रही थीं। यहां तक कि एक फिल्म की वजह से तो विवेक अग्निहोत्री को लोगों और दोस्तों तक की आलोचना भी झेलनी पड़ी थी।  तो चलिए जानते हैं उनकी वह फिल्में जो अलग-अलग वजह से खूब चर्चा का विषय बनी थीं।
विज्ञापन

2 of 7
Chocolate - फोटो : insta
चॉकलेट फिल्म (Chocolate)-
साल 2005 में में विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म चॉकलेट से बॉलीवुड निर्देशन में अपना डेब्यू किया था, इसी के साथ वह इस फिल्म के स्क्रीन राइटर भी थे। फिल्म चॉकलेट में एक्टर इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता लीड रोल में दिखाई दिए थे, इसके अलावा फिल्म में अनिल कपूर, इरफान खान और सुनील शेट्टी जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में भी काफी बोल्ड सीन दिखाए गए थे।
विज्ञापन

3 of 7
the Tashkent files - फोटो : amar ujala mumbai
द ताशकंद फाइल्स (The Tashkent Files)-
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द ताशकंद फाइल्स भी कश्मीर फाइल्स की तरह एक संवेदनशील मुद्दे पर बनी है। इस फिल्म की कहानी  पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमयी मौत के इर्द-गिर्द घूमती है।

4 of 7
हेट स्टोरी - फोटो : फाइल
हेट स्टोरी (Hate Story)-
साल 2012 में आई फिल्म हेट स्टोरी में काफी बोल्ड सीन थे, और इसी वजह से यह फिल्म काफी चर्चा में रही थी। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि हेट स्टोरी बनाने के बाद दोस्तों ने उनकी आलोचना शुरु कर दी थी। आपको बता दें कि फिल्म हेट स्टोरी को विक्रम भट्ट ने लिखा था।
विज्ञापन

5 of 7
Zid - फोटो : यूट्यूब
ज़िद फिल्म (Zid)
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म जिद में भी कई बोल्ड सीन थे। साल 2014 में सिनेमाघरों में आई इस फिल्म में करणवीर शर्मा, श्रद्धा दास, मनारा चोपड़ा जैसे कलाकार थे।
विज्ञापन

6 of 7
दन दना दन गोल - फोटो : insta
दन दना दन गोल (Dhan Dhana Dhan Goal)
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'दन दना दन गोल' एक स्पोर्ट्स ड्रामा थी। इस फिल्म में बिपाशा बसु, अरशद वारसी और जॉन अब्राहम ने काम किया था। इस फिल्म का गाना बिल्लो रानी काफी हिट हुआ था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Buddha in a Traffic Jam - फोटो : यूट्यूब
बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम (Buddha in a Traffic Jam)
साल 2016 में रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम' एक सोशल पॉलिटिकल ड्रामा थी। इस फिल्म में अरुणोदय सिंह लीड रोल में थे। उनके अलावा इस फिल्म में माही गिल, पल्लवी जोशी, गोपाल सिंह, अनुपम खेर भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दिए थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें