फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायरा वसीम की आखिरी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर रिलीज, प्रियंका चोपड़ा कर रहीं वापसी

Tue, 10 Sep 2019 02:17 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
the sky is pink - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रियंका के अलावा इसमें फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित शरफ मुख्य भूमिका में हैं। 11 अक्टूबर को रिलीज होने जा रहीं इस फिल्म को शोनाली बोस ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन

2 of 5
'द स्काई इज पिंक' - फोटो : social media
'द स्काई इज पिंक' आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है, जो 13 साल की उम्र में पल्मनरी फाइब्रोसिस बीमारी से ग्रसित होने के बाद एक मोटिवेशनल स्पीकर बनीं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा अदिति चौधरी बनी हैं। फरहान अख्तर निरेन चौधरी का किरदार निभा रहे हैं। वहीं जायरा वसीम इस कपल की बेटी का रोल कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
13 सितंबर को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में इसका प्रीमियर है। प्रियंका ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की जिसमें फिल्म के चारों कलाकार एक साथ नजर आए। प्रियंका ने तस्वीर के साथ जो कैप्शन लिखा उससे जाहिर हो रहा है कि वो प्रीमियर के दौरान मौजूद रहेंगी। उन्होंने जायरा वसीम को भी टैग किया है। 

4 of 5
द स्काई इज पिंक - फोटो : Twitter
फिल्म बनने से पहले कई वजहों से चर्चा में रही। इस फिल्म के बाद 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम ने बॉलीवुड से अलविदा कह दिया। जायरा ने पोस्ट लिखकर बताया था कि वो फिल्मों की वजह से इस्लाम से दूर जा रही हैं इस वजह से उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया है। जायरा के इस एलान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर यूजर्स ने काफी ट्रोल भी किया हालांकि कई लोगों ने इसे उनका निजी फैसला बताया और उनका समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra and Salman Khan - फोटो : Social Media
प्रियंका चोपड़ा भी फिल्म को लेकर विवादों में रहीं। बॉलीवुड में वापसी के लिए प्रियंका पहले सलमान खान की 'भारत' करने वाली थीं। प्रियंका ने अचानक ही 'भारत' छोड़ दी और फिर 'द स्काई इज पिंक' साइन की। ऐसी कई रिपोर्ट्स आई थीं कि 'भारत' में वो अपने रोल को लेकर खुश नहीं थीं। 'भारत' छोड़ने के बाद सलमान खान ने कई बार प्रियंका पर तंज कसा और कहा था कि अगर उन्हें फिल्म छोड़नी थी तो पहले ही बताना चाहिए था।

पढ़ें: बॉलीवुड छोड़ने के एलान के बाद प्रियंका-फरहान के साथ दिखीं जायरा वसीम, यूजर्स ने किया ट्रोल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें