प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' रिलीज होने के लिए तैयार है । प्रियंका और फरहान ने फिल्म का प्रमोशन करना शुरू कर दिया है । पिछले दिनों इस फिल्म की स्क्रीनिंग टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई थी । इस दौरान फिल्म को दर्शकों ने स्टैंडिंग ओवेशन दी थी । लोगों का इतना अच्छा रिस्पॉन्स देख प्रियंका इमोशनल हो गईं और फिल्म की डायरेक्टर शोनाली बोस को गले लगा लिया ।
विज्ञापन
2 of 6
priyanka chopra
- फोटो : social media
ये फिल्म अदिति और नीरेन की लव स्टोरी है । उनकी एक बेटी आयशा है जो pulmonary fibrosis बीमारी से जूझती है । आयशा 18 साल की उम्र में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ते हुए दुनिया को एक बड़ी सीख देती है । हाल ही में एक इंटरव्यू में शोनाली बोस ने फिल्म को लेकर कई किस्से बताए ।
विज्ञापन
3 of 6
priyanka chopra
- फोटो : social media
शोनाली ने बताया कि फिल्म में कई सीन ऐसे थे जिसे शूट करने के बाद प्रियंका बहुत रोईं और उन्हें संभालना मुश्किल हो गया । वो कहती हैं, 'हम एक सीन शूट कर रहे थे । प्रियंका उस सीन में नहीं थीं । फिरभी मेरे कट बोलने के बाद वो बहुत रोईं । ऐसा ही कुछ एक और सीन में हुआ, जब प्रियंका रोने लगीं ।'
4 of 6
Priyanka Chopra, Nick Jonas
- फोटो : social media
'मैंने कट बोलने के बाद तुरंत प्रियंका को गले लगाया लेकिन उनके आंसू रुक नहीं रहे थे । वो लगातार रोए जा रही थीं । वो बार-बार कह रही थीं कि आई एम सॉरी, आई एम सॉरी । मुझे अब समझ आया कि एक बच्चेे को खोने का दर्द कैसा होता है । आई एम सो सॉरी फॉर इशलू । मैं उसे गले लगाए रही ।'
विज्ञापन
5 of 6
the sky is pink
- फोटो : social media
बता दें कि इशलू, शोनाली बोस का बेटा था, जिसका निधन 16 साल की उम्र में एक हादसे के दौरान हो गया था । इशलू का असली नाम इशान था । जिसे शोनाली प्यार से इशलू कहती थीं । शोनाली ने बताया, 'प्रियंका ने मुझसे कहा कि वो फिल्म में इशलू का नाम डालें। वो एक सीन में अपने बेटे रोहित को इशलू बोलती भी नजर आएंगी । प्रियंका को पता था कि मैं अपने बेटे को इशलू बुलाती थी । उसने मुझसे कहा कि क्या मैं इस सीन में इशलू नाम का प्रयोग कर सकती हूं । मैं बस मुस्कुरा दी ।'
फिल्म 13 सितंबर को रिलीज होगी । यह दिल्ली की लड़की आयशा चौधरी की सच्ची कहानी है । 6 महीने से शुरू हुई immune deficiency disorder की बीमारी के बाद वह pulmonary fibrosis से जूझने लगी। मात्र 18 साल की उम्र में आयशा ने जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ते हुए दुनिया को एक बड़ी सीख दी । उनकी किताब ‘My Little Epiphanies' छपी और इसके अगले दिन ही आयशा का निधन हो गया।