फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhumi Pednekar: 'मैं अपनी उम्मीदें ज्यादा नहीं रखना चाहती', 'द रॉयल्स' को लेकर भूमि पेडनेकर का खुसाला

Sun, 06 Apr 2025 07:47 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Royals: भूमि पेडनेकर ने ईशान खट्टर के साथ वेब सीरीज 'द रॉयल्स' से ओटीटी पर अपनी शुरुआत की है। इस सीरीज को लेकर भूमि ने कई बातों का खुलासा किया है।
विज्ञापन
1 of 5
'द रॉयल्स' को लेकर भूमि पेडनेकर का खुसाला - फोटो : इंस्टाग्राम@bhumipednekar
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'द रॉयल्स' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस सीरीज में अपने रोल से लेकर सीरीज के बारे में भूमि ने कई बातों से पर्दा उठाया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
रॉयल्स में नजर आएंगी भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम@bhumipednekar
'द रॉयल्स' में भूमि एक ग्लैमरस और ताकतवर उद्यमी का किरदार निभा रही हैं। यह उनकी पहले की फिल्मों से बिल्कुल अलग है। भूमि की सीरीज का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया, जिसे देखने के बाद फैंस की उम्मीदें इस सीरीज से और अधिक बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रॉयल्स एक वेब सीरीज है - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा में 10 साल पूरे करने के बाद भूमि अब ओटीटी पर कदम रख रही हैं। 'द रॉयल्स' में भूमि के अलावा ईशान खट्टर भी नजर आएंगे। इस सीरीज में उनका किरदार नया और बिल्कुल अलग है। ओटीटी प्ले की एक खबर के मुताबिक भूमि ने कहा, 'वह इस सीरीज को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन अपनी उम्मीदें कम रखती हैं। उन्हें अब तक दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और लोग उन्हें ईशान के साथ देखने के लिए उत्सुक हैं।''

 

4 of 5
इस सीरीज में भूमि पेडनेकर के साथ ईशान खट्टर नजर आएंगे - फोटो : सोशल मीडिया
भूमि और ईशान की जोड़ी को फैंस पसंद कर रहे हैं। भूमि का कहना है कि दर्शकों का प्यार देखकर खुशी होती है। अपने 10 साल के करियर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि "दम लगा के हईशा" से लेकर "द रॉयल्स" तक का सफर उनके लिए खास रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रॉयल्स नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी - फोटो : सोशल मीडिया
भूमि ने आगे कहा कि वह अपने किरदारों के लिए बदलाव करने को तैयार रहती हैं। 'द रॉयल्स' के साथ भूमि ओटीटी पर कदम जमाने वाली हैं। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:
Kareena Kapoor: भाभी करीना कपूर के साथ सोहा अली खान ने किया लंच, शेयर कीं तस्वीरें, लिखा नोट..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें