फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद से ज्यादा रेखा को भाता है बॉलीवुड, तस्वीरें दे रहीं गवाही

Sat, 01 Apr 2017 11:05 AM IST
amarujala.com- Written by : आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 7
Rekha
बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा 2012 में राज्यसभा सदस्य बनीं। एक सांसद के तौर पर उनके कार्यकाल को पांच साल होने को आए हैं लेकिन सदन में उनकी उपस्थिति ना के बराबर ही रही है। हाल ही में सपा के सांसद नरेश अग्रवाल ने उनके और सचिन तेंदुलकर की संसद में गैरमौजुदगी पर सवाल उठाए। उन्होंने मांग की कि अगर उन्हें संसद में मौजूद नहीं रहना है तो इस्तीफा दे दें। रेखा वैसे भी काफी समय से फिल्मों से दूर हैं और संसद में भी उन्हें कम ही देखा जाता है। तो आखिर रेखा इन दिनों कर क्या रही हैं?

रेखा और कहीं नहीं, बल्कि मुंबई में ही हैं। वो फिल्मों से दूर जरूर हैं लेकिन मायानगरी का मोह उन्हें ज्यादा दूर रहने नहीं देता..और ये तस्वीरें उसकी गवाह हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Rekha - फोटो : Twitter
उन्हें अक्सर बॉलीवुड पार्टीज और अवॉर्ड समारोह में देखा जाता है। हाल ही में उन्हें जियो एशिया स्पा अवॉर्ड फंक्शन में देखा गया जहां दिव्या खोसला कुमार के हाथों उन्हें अवॉर्ड भी मिला।
विज्ञापन

3 of 7
Rekha - फोटो : Bollywood Life
अनुष्का शर्मा की फिल्म 'फिल्लौरी' की स्क्रीनिंग के दौरान भी रेखा मौजूद थीं। इससे पता चलता है कि उन्हें दिल्ली से ज्यादा मुंबई भाती है।

4 of 7
Rekha - फोटो : Twitter
'हेल्लो! हॉल ऑफ फेम' अवॉर्ड्स में भी रेखा अपने अलग अंदाज में नजर आई थीं। वो भले संसद से गायब रहें, लेकिन अवॉर्ड फंक्शन में अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज करवाती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Rekha - फोटो : Twitter
पिछले साल हुए 'स्क्रीन अवॉर्ड' में रेखा ने ना ही सिर्फ शिरकत की, बल्कि स्टेज पर परफॉर्म भी किया। सोनम कपूर ने इस फंक्शन में रेखा के गानों पर डांस कर उन्हें ट्रिब्यूट दिया था। इसके बाद रेखा भी खुद को रोक नहीं पाईं और स्टेज पर अपने हिट गाने 'परदेसिया' पर डांस किया।
विज्ञापन

6 of 7
Rekha
फरवरी में रणधीर कपूर ने एक भव्य पार्टी देकर अपना 70वां जन्मदिन मनाया था। रेखा भी इस मौके पर उन्हें बधाई देने पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Rekha
बीएमसी चुनाव के वक्त रेखा वोट डालने पहुंची थीं।

इन तस्वीरों से तो यही लगता है कि उन्हें राजनीति से ज्यादा अपनी फिल्मी दुनिया प्यारी है और वो यहीं रहना चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें