फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जया के एक डिनर ने कर दिया था रेखा को अमिताभ की जिंदगी से दूर

Sat, 07 Oct 2017 08:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
विज्ञापन
1 of 8
रेखा
बॉलीवुड की अदाकारा रेखा अपने और अमिताभ बच्चन के बीच प्रेम संबंधों को लेकर हमेशा से चर्चा में रही है। अमिताभ और रेखा के किस्से पूरी फिल्म इंडस्टी में उस समय से चले आ रहे हैं, जब रेखा और अमिताभ एक साथ फिल्में में दिखाई देते थे। ऐसा ही एक किस्सा 1977 का वो दौर का जब अमिताभ और जया बच्चन की शादी हो चुकी थी। 
 
विज्ञापन

2 of 8
उस समय रेखा मांग में सिंदूर भरकर और मां बनने की खबरें मीडिया में देकर अमिताभ से रिश्ता जगजाहिर करने में लगी थी और दूसरी तरफ जया शांति से अपने परिवार को बिखरने से बचाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन

3 of 8
एक दिन जब अमिताभ किसी शूटिंग के सिलसिले में मुंबई से बाहर थे। उस दिन जया ने रेखा को फोन किया। जया का फोन उठाते हुए रेखा सोच रही थी कि जया भला बुरा सुनाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

4 of 8
जया ने फोन करके रेखा को अपने घर डिनर पर बुलाया। रेखा सोच रही थी कि जया अपने घर बुलाकर उन्हें बेइज्जत करेंगी और रोना पीटना मचेगा। रात के वक्त रेखा सज धज कर जया के घर पहुंची। 
 
विज्ञापन

5 of 8
रेखा के मुकाबले जया बिलकुल सादे कपड़ों में थी। उन्होंने रेखा का स्वागत किया और ढेर सारी बातचीत की। लेकिन इस बातचीत में अमिताभ का जिक्र बिलकुल नहीं था।
 
विज्ञापन

6 of 8
जया ने रेखा को अपने घर का इंटीरियर दिखाया, गार्डन दिखाया और काफी सत्कार किया। डिनर के बाद जब रेखा घर लौटने लगी तो उन्हें विदा करते हुए जया ने एक खास बात कही जिसे सुनकर रेखा के पैरों तले जमीन खिसक गई।
 
विज्ञापन

7 of 8
जया ने दरवाजे पर रेखा से कहा 'चाहे कुछ भी हो जाए, मैं अमित को नहीं छोड़ूंगी'। अगले दिन मीडिया में जया के डिनर और रेखा पर खूब किस्से चले लेकिन न तो जया ने कुछ कहा और न ही रेखा ने मुंह खोला। 
 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : yashrajfilms.com
लेकिन इस डिनर के बाद एकाएक अमिताभ की जिंदगी काफी बदल गई। उन्होंने रेखा से दूरी बना ली क्योंकि उन्हें पता चल चुका था कि जया उनके और रेखा के बारे में जान गई हैं लेकिन परिवार की खातिर वो मुंह नहीं खोलेंगी। जानकार कहते हैं कि अगर जया वो डिनर न कराती तो शायद आज रेखा उनकी जिंदगी में दूसरी औरत बनने में सफल हो गई होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें